एक बच्ची को गोद लेने के लिए लोगों में मची होड़, आप भी कर सकते हैं आवेदन

बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बच्ची की पैदाइश तत्काल की है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

      Uttar Pradesh : People are going crazy to adopt this baby girl, know why | वनइंडिया हिंदी

      सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले में एक बच्ची को गोद लेने के लिए लोगों में होड़ मची है। कई लोग बच्ची को लेने के लिए आगे आए हैं। फिलहाल ये बच्ची अभी अस्पताल में भर्ती है। इस बच्ची को गोद लेने के लिए आप भी आवोदन कर सकते हैं। थाना रायपुर के वैनी क्षेत्र में एक नाले से सुबह एक नवजात बच्ची देखी गई।

      लोकलाज के डर से छोड़ दी गई बच्ची

      लोकलाज के डर से कोई एक अबोध बच्ची को ठंड में फेंककर चला गया। फिर क्या था बात जंगल में आग की तरह फैल और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मौजूद लोगों में कई ऐसे थे, जिन्हें अबोध बच्ची पर दया आ गई। वो उसे अपनाना चाहते थे और अपनी बात भी रखी। सूचना पर पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी ने तत्काल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

      People compete to adoption this girl, you can also apply

      कानूनी प्रक्रिया के तहत कर सकते हैं आवेदन

      सूचना पाते ही बाल संरक्षण अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके पहले सीएचसी में तैनात एक कर्मी की पत्नी ने उसे अपनाने के लिए मौजूद ग्राम प्रधान व डाक्टरों से अनुरोध किया। कर्मी को शादी के काफी दिन के बाद तक अभी कोई संतान नहीं है। बाल संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि बच्ची की पैदाइश तत्काल की है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर जिसे भी गोद लेना है वो इसके लिए आवेदन कर सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+