व्यापारियों ने पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला कहा, अब व्यापार करना मुश्किल हो रहा
वाराणसी। भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। यूपी के वाराणसी में एक बार फिर व्यापारी बनारस की सड़कों पर उतर आए हैं। यहां काशी व्यापार मंडल के लोगों ने साजन चौराहे से सिगरा तक बैनर पोस्टर के साथ दो पहिया वाहनों को खींच कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि लगातार दान बढ़ने से अब व्यापार करना भी मुश्किल होता जो रहा है। लोगों ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी जलाया।
बनारस की सड़कों पर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते और हाथो में पेट्रोल और सिलेंडर के बैनर लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारिक संगठनो और उड़ाका दल ने लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल और सिलेंडरों के दाम पर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालो की माने तो पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार मूल्य वृध्दि से जनता को जहां मंहगाई की मार पड़ रही है वही डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट के खर्च भी बढ़े है।
ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार में इस दामों ने इतनी ऊंचाई पकड़ रखी है। संस्था के अजित सिंह बग्गा ने कहा कि हम आज ही धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जला कर अपना विरोध कर रहे है। और कल। कांग्रेस के भारत बंद में भी अपना समर्थन करेंगे।
बढ़ते दामों को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में कहा था कि तेल की बढ़ती कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय कारकों को जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा था कि ईरान, वेनेजुएला और तुर्की जैसे देशों में जो हालात हैं उन्होंने तेल उत्पादन को प्रभावित किया है।