Final में इंडिया की हार के बाद यहां तोड़े गए TV, PM Modi को ही बता डाला वजह.. कहा- 'मैच फिक्स..'
ICC वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने अपने पहले मैच से सेमीफाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया। इंडियन टीम ने लगातार 10 मैच जीत कर इतिहास रच दिया। यही वजह थी कि भारतीय फैंस ने फाइनल से पहले ही मान लिया कि इस बार ट्रॉफी भारत ही उठाने वाला है। मगर फाइनल में भारत हार गया और नतीजतन क्रिकेट फैंस का दिल भी थी टूटा। इसी बीच भारत की हार के बाद अलीगढ से कुछ अनोखी तस्वीरें सामने आई हैं।
दरअसल, वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया की करारी हार को लेकर अलीगढ़ में कुछ लोगों ने देश के प्रधानमंत्री को हार की वजह बता डाला है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पड़ी करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा इस मैच को फिक्स किया गया था। बताते चलें कि इस दौरान उन्होंने चौराहे पर टीवी भी तोड़े। टीवी तोड़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अलीगढ़ में चौराहे पर टीवी को तोड़कर लोगों ने इस हार का गुस्सा निकाला है। मगर जब उनसे हार की वजह पूछी गई तो उन्होंने चौकाने वाली बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मैच देखने गए थे, यही कारण है कि इंडिया मैच हार गया। अब से पहले सभी मैच इंडिया के द्वारा अच्छी तरीके से खेले गए, लेकिन फाइनल मैच को सरकार द्वारा फिक्स किया गया था। इसी कारण टीम इंडिया मैच हार गई है। हालांकि, उन्होंने सभी खिलाड़ियों को ईमानदार बताया है।













Click it and Unblock the Notifications