'प्रेमी से बात कर रही थी महिला, तभी आ पहुंचा पति', ज्योति मौर्या के नाम से नया VIDEO VIRAL

उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या इन दिनों विवादों से घिरी हुई हैं। उनके पति ने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया। साथ ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई सबूत भी मीडिया के सामने रख दिए। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो को ज्योति मौर्या का बताकर वायरल किया जा रहा। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो में एक महिला अपने प्रेमी से बात कर रही होती है, तभी उसका पति वहां आ जाता है। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो जाती है। महिला ने कहा कि वो बात करना नहीं छोड़ेगी, जिसको जो करना है कर ले।

PCS Jyoti Maurya

महिला यहीं नहीं रुकी, उसने अपने पति को काफी अपशब्द कहे। इसके अलावा उसने पति के परिवार को भी जमकर गालियां दीं। साथ ही उनके लिए अपमानसूचक शब्द का इस्तेमाल किया।

वैसे ज्योति मौर्या ने इस वीडियो को फेक बताया है, लेकिन लोग उनकी सुनने को तैयार ही नहीं हैं। बरेली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन से वीडियो के आधार पर शिकायत की। उनका आरोप है कि वीडियो में दिख रही महिला ने वाल्मीकि समाज का अपमान किया। ऐसे में उसे सजा मिलनी चाहिए।

पति के क्या हैं आरोप?
ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या का आरोप है कि उन्होंने शादी के बाद अपनी पत्नी को पढ़ाया। जिससे वो पीसीएस बनीं। करीब 10 सालों तक उनकी शादी सही चल रही थी, लेकिन कुछ साल पहले होमगार्ड कमांडेंट मनीष दूबे की एंट्री उन दोनों की लाइफ में हुई।

आलोक का आरोप है कि उनकी पत्नी का अफेयर मनीष से चल रहा। दोनों लखनऊ के होटल में मिलते थे। मनीष भी शादीशुदा है, लेकिन उसने ये बात सबसे छिपाई। इसके अलावा दोनों उनकी हत्या की साजिश रच रहे।

ज्योति ने भी पति पर लगाए आरोप
ज्योति मौर्या लगातार सभी आरोपों से इनकार कर रहीं। उन्होंने कहा कि ये उनका निजी मामला है। उनके पति ने उनका फोन हैक किया। इस वजह से उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। उनकी तलाक की अर्जी पेडिंग हैं। उनको जो कुछ भी कहना होगा वो कोर्ट में कहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+