BJP नेता को मां के इलाज के लिए नहीं मिली मदद, MP का लेटर भी नहीं आया काम, 'बजरंगी' ने X पर बयां किया दर्द
Ghaziabad BJP leader inder Bajrangi: गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी के नेता इंदौर बजरंगी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इंद्र बजरंगी की मां हृदय की बीमारी से ग्रसित हैं। मां की इलाज के लिए भी काफी परेशान हैं।
इसके लिए उन्होंने गाजियाबाद के सांसद से एक पत्र भी लिखवाया। वे पत्र लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर गए। उनका कहना है कि उनके आवास पर उनको झांसा देकर टाल दिया गया। इस पर इंदर बजरंगी ने अपना दर्द बयां किया।

दरअसल, इंदर बजरंगी प्रजापति गाजियाबाद के प्रताप विहार के रहने वाले हैं। वह भारतीय जनता पार्टी में ओबीसी मोर्चा के महानगर महामंत्री हैं। इंद्र बजरंगी की मां ओमवती हृदय की बीमारी से पीड़ित हैं। मां का इलाज दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में करवाने के लिए वह परेशान हैं।
इसके लिए उन्होंने गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग से मुलाकात किया और अतुल गर्ग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को एक पत्र लिखा। बताया जा रहा है कि सांसद द्वारा लिखा गया पत्र लेकर इंदर बजरंगी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी अड्डा के आवास पर गए थे।
भारतीय जनता पार्टी का नेता होने के बावजूद भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। वहां से वापस लौटकर आने के बाद इंदर बजरंगी ने अपना दर्द बयां करते हुए सोशल साइट एक्स पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को टाइप करते हुए पोस्ट लिखा।
इंदर बजरंगी प्रजापति ने लिखा है कि 'राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री जी भारत सरकार कार्यकर्ता आपके लिए समर्पित है आप समर्पित नहीं हो कार्यकर्ता के लिए 7B आपके निवास पर मैं जा चुका हूं जहां पर मुझे झांसा देकर टला दिया'। अब उनके पोस्ट पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बीजेपी के पतन का यही कारण है, 24 में हाफ 27 में साफ
बजरंगी द्वारा सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किए जाने के बाद कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खासकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी नाराज हैं। अनूप बरनवाल ने लिखा है ' किसी को चिंता है अपने कार्यकताओं के सुख दुःख के लिए.... नहीं क्योंकि वोट के लिए बस चिंता उसके बाद तो कोई मरे जिए कोई मतलब नहीं है, अब देखना होगा कि कोई जिम्मेदार इसपर ध्यान देता है कि नहीं?'
इसी तरह आलोक कुमार प्रजापति ने बजरंगी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है कि 'इंदर बजरंगी प्रजापति महानगर महामंत्री, भाजपा, ग़ाज़ियाबाद के समर्पित पदाधिकारी भी हैं, तब यह हाल है! यही भाजपा के पतन का कारण है, 24 में हाफ 27 में साफ'। इसी तरह अन्य लोग भी कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications