ROAD RAGE: सड़क पर कुचला गया पूरा परिवार, जिसने देखा वही रो पड़ा!
ROAD RAGE (कन्नौज।) यूपी में कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर में जीटी रोड पर कंटेनर से कुचलकर दंपती सहित दो मासूमों की मौत से क्षेत्र में लोगों की आंखें नम हो गईं। देर शाम परिजनों के पहुंचने पर पता चला कि वह कानपुर स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
देर शाम ग्राम महरमई से मृतक की मां गुड्डो परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचीं। उनकी चीख-पुकार से प्रत्येक व्यक्ति रो उठा। बेटे व बहू के बीच दो मासूम बच्चों के शव देख वह कई बार बदहवास हो गईं। परिजनों ने बताया कि सतीश अपने तीन भाइयों के बीच सबसे बड़े थे। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे।

गोदभराई कार्यक्रम में गए थे ससुराल
पिता की मौत के बाद परिवार में वह काफी भरोसेमंद समझे जाते थे। मां ने उनको बड़ी मुसीबत से बड़ा किया था। करीब 16-17 दिन पहले वह ससुराल कानपुर के पतारा कस्बा में अपनी साली खुशबू की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहीं से लौटते समय हादसा हो गया। मृतक के भाई संजीव ने कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

हेलमेट टूटते ही खत्म हुआ जिंदगी का खेल
दोपहिया वाहन पर जीवन की सुरक्षा के लिए सतीश हेलमेट लगाए हुए थे। बताया जाता है कि हादसे के समय अचानक उछलकर वह दूर जा गिरा। इससे हेलमेट टूट गया। इस बीच कंटेनर ने उनको कुचल दिया। इससे मौके पर मौत हो गई। यदि हेलमेट सिर पर लगा रहता तो शायद वह बच जाते।












Click it and Unblock the Notifications