Indian Railway: पंचवेदरी- सोनपुर एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Raiway news Uttar Pradesh: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत 17 एवं 18 दिसम्बर,2023 को छपरा यार्ड में प्री-नान इण्टरलॉकिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- पंचदेवरी से 17 एवं 18 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 05242/05241 पंचदेवरी-सोनपुर-पंचदेवरी विशेष गाड़ियां निरस्त रहेगी।
- छपरा कचहरी से 17 एवं 18 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 05124/05121 छपरा कचहरी-थावे-छपरा कचहरी विशेष गाड़ियां निरस्त रहेगी।

रि-शिड्यूलिंग-
- गोरखपुर से 17 एवं 18 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी ।
Indian Railway: कन्याकुमारी से बनारस के बीच आज से शुरु हुई 'काशी तमिल संगम एक्सप्रेस', यह रहेगा रुट
मार्ग परिवर्तन
- थावे से 17 एवं 18 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मसरख-खैरा-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाई जायेगी ।
- नई दिल्ली से 16 एवं 17 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग थावे-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाई जायेगी ।
शार्ट टर्मिनेशन
- मऊ से 17 एवं 18 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 05444 मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी सीवान में शार्ट टर्मिनेट होगी ।
- सोनपुर से 17 एवं 18 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 05247 सोनपुर-छपरा मेमू विशेष गाड़ी छपरा कचहरी मेें शार्ट टर्मिनेट होगी ।
शार्ट ओरिजिनेशन
- छपरा से 17 एवं 18 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी सीवान से चलाई जायेगी ।
- छपरा से 17 एवं 18 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 05248 छपरा-सोनपुर मेमू विशेष गाड़ी छपरा कचहरी से चलाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications