चर्चित उन्नाव गैंगरेप मामले पर बैठी खाप पंचायत ने लिया अहम फैसला

शामली। वेस्ट यूपी की खाप पंचायतें अपने तुगलकी फरमान के लिए जानी जाती है। वहीं, इस बार वेस्ट यूपी की खाप पंचायतों ने सरकार को गैंगरेप जैसी वारदातों पर सख्त रुख अपनाने की सलाह दी है। शामली में खाप का आयोजन कर पंचों ने कहा कि अगर कोई गलत कदम उठायेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर दंड दिया जायेगा।

Panchayat said the big step on gangrape

शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में गठवाला खाप चौधरी बाबा श्याम सिंह ने गांव में एक पंचायत की। पंचायत में ऐलान किया कि अगर कोई युवा किसी तरह की रेप जैसी घिनौनी घटना करता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ साथ उसे दण्डित किया जायेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठायें। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसी घटनाओं पर कड़ी दण्डात्मक कार्रवाई नहीं होगी तब तक लोगों को सबक नहीं मिलेगा।

गठवाला खाप चौधरी बाबा श्याम सिंह ने कहा कि उन्नाव में जो गैंगरेप कांड हुआ वह बहुत ही गलत है। जिसने ऐसा किया है, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। सरकार को ऐसा कदम उठाने की जरूत है कि जिससे कोई भी ऐसा काम करे उसे ऐसी सजा मिले कि उस सजा को देख कर कोई दूसरा इस तरह की घटना ना कर सके। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार को पंचायत का आयोजन कर युवाओं को इस तरह के काम से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी हरकत कोई करेगा तो खाप के साथ सरकार भी उसे सजा देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+