पद्मावती विवाद के बाद पैदा हुए इस संगठन का ऐलान, दाऊद को मारने वाले को मिलेगा एक करोड़
बहराइच। देश मे पद्मावती फ़िल्म को लेकर चल रहा विवाद शांत होने का नाम नही ले रहा है ।पद्मावती यूथ ब्रिगेड ने भंसाली पर माफिया डॉन दाऊद से पैसा लेकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली फिल्में बनाने का आरोप लगाते हुए शहर में जमकर नारेबाजी करते हुऐ दाऊद का पुतला फूंका। युवाओं ने मांग की है कि सरकार पद्मावती फ़िल्म को रिलीज न होने दे और अगर ऐसा होता है। तो उसका जमकर विरोध किया जाएगा।

शहर के पानी टंकी चौराहे पर पद्मावती यूथ ब्रिगेड से जुड़े युवाओं ने भंसाली की पद्मावती फ़िल्म में दाऊद इब्राहिम का पैसा लगा होने का आरोप लगाते हुए दोनो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दाऊद का पुतला फूंककर सरकार से इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की साजिश पर रोक लगाने के साथ ही फ़िल्म को पूरे देश मे प्रतिबंधित करने की मांग की। इस मौके पर ब्रिगेड के नेताओ ने कहा कि समाज का जो व्यक्ति दाऊद को मार देगा उसे १ करोड़ का इनाम दिया जायेगा और ये पैसा राजपूत समाज से इकट्ठा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications