शाहजहांपुर: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 50 से ज्यादा लोग घायल
घटना सुबह खुटार इलाके की है जहां पूरनपुर स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने श्रद्धालुओं से भरी इस बस को टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई। घटना में बस में सवार करीब 50 श्रद्धालु घायल हो गए।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। जिससे हादसे में 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए इस घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु बहराइच से पूर्णागिरी जा रही थी।


घटना सुबह खुटार इलाके की है जहां पूरनपुर स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने श्रद्धालुओं से भरी इस बस को टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई। घटना में बस में सवार करीब 50 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें बीस की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।


ये श्रद्धालु बहराइच से पुर्णागिरी जा रहे थे। सभी लोग बहराइच के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications