Orai Accident News: बहराइच से बेंगलुरु जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, हादसे में 5 की मौत, 3 घायल

Orai Accident News: उरई में झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंच गया। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में भीषण टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात घंटों तक ठप रहा।

Orai accident news jhansi kanpur highway

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कटर मशीन मंगाकर कार में फंसे घायलों को निकाला और मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बहराइच से बेंगलुरु जा रहे थे परिवार के सदस्य

जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। ये लोग किसी निजी काम से बेंगलुरु जा रहे थे। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

हादसे में मरने वालों में कार चालक ब्रजेश, उसकी पत्नी प्रीति, संगीता, बच्ची सिद्दीका और अत्तु शामिल हैं। सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, अंकित, मानवी और मंदा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक को झपकी आना बना हादसे की वजह

हादसा उस वक्त हुआ जब कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सोमई गिरथन के नजदीक पहुंची थी। बताया जा रहा है कि चालक ब्रजेश को हल्की झपकी आ गई, जिससे कार डिवाइडर चढ़कर दूसरी साइड में जा घुसी।

दूसरी ओर से आ रहे झांसी की ओर जा रहे ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और सवार लोग उसमें फंसकर तड़पते रहे।

पुलिस ने कटर से काटकर निकाले शव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल था। पुलिस ने तुरंत कटर मशीन मंगाई और कार के हिस्सों को काटकर घायलों और शवों को निकाला।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद झांसी-कानपुर हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रक और कार को हटाकर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+