विपक्ष हो रहा था खुश लेकिन 24 घंटे में ही पलट गए BJP नेता? MLA और पूर्व मंत्री ने दी सफाई

Uttar Pradesh Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से ही यूपी का सियासी माहौल गर्म है। सपा के शीर्ष नेता पिछले चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने के बाद आगामी चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा लगातार सीटों में कमी की समीक्षा कर रही है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने ऐसा बयान दिया जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। दोनों नेताओं ने अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया।

opposition-was-happy-but-within-24-hours-the-bjp-mla-and-former-minister-gave-clarification

दोनों नेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हालांकि, जब हंगामा मचा तो पूर्व मंत्री और विधायक ने ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया और कहा कि उनके वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं द्वारा ऐसा बयान दिए जाने के बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जमकर फटकार लगाई गई। अब नेताओं द्वारा अपने बयान पर ही सफाई दी गई है। ऐसे में इस मामले को लेकर भी पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा जांच पड़ताल की जाएगी।

भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही पार्टी को घेरा
दरअसल, हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​मोती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने चार दशक से अधिक के राजनीतिक जीवन में थानों और तहसीलों में ऐसा भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह पट्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा था कि प्रतापगढ़ जिले के थानों और तहसीलों का भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए तभी मतदाताओं का असली सम्मान होगा।

केंद्र हस्तक्षेप करें तभी बनेगी 27 में सरकार
इसी तरह बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का भी एक वीडियो संदेश सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भाजपा विधायक यह कहते सुने जा रहे हैं कि केंद्र सरकार को कुछ बड़े फैसले लेने होंगे तभी 2027 में यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए को लेकर फैलाई जा रहे भ्रम तथा कई अन्य बातों का भी जिक्र किया था। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक के बयान के बाद विपक्षी नेता काफी खुश थे, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही दोनों नेताओं ने ऐसे बयान से किनारा कर लिया और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। फिलहाल मामला जो भी हो, दोनों नेताओं के बयानों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+