घोसी उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को उम्‍मीदवार बनाने के भाजपा के फैसले को राजभर ने बताया गलत

UP Ghosi by-election result: उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को हुए उपचुनाव में (BJP) को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। सपा के सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने भाजपा उम्‍मीदवार दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को 42 हजार से भी अधिक वोटों से हराया है।

यूपी में सत्‍तारुढ़ पार्टी भाजपा की इस हार के बाद सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर बुरी तरह घिर चुके हैं क्‍योंकि उनके घोसी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के सारे दावे झूठे साबित हुए। हालांकि ओपी राजभर ने घोसी में भाजपा को मिली इस हार के अब कई कारण गिनाए है जिसमें भाजपा द्वारा दारा सिंह चौहान को उम्‍मीदवार बनाने के फैसले को भी गलत बताया है।

 OP Rajbhar

बसपा पर भी फोड़ा हार का ठीकरा
बता दें घोसी चुनाव में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान उम्‍मीदवार थे लेकिन इस चुनाव में ओम प्रकाश राजभर की साख दांव पर लगी थी। घोसी चुनाव में हार के बाद एनडीए में छाई उदासी के बीच ओपी राजभर से जब घोसी में मिली हार का कारण पूछा गया तो इस हार का ठीकरा उन्‍होंने बसपा और भाजपा के चुनावी उम्‍मीदवार के गलत चयन पर फोड़ दिया।

बसपा लड़ती तो चुनाव परिणम कुछ और होते

सपा गठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने घोसी चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की चुनाव में अनुपस्थिति बताया है। राजभर ने कहा बसपा अगर घोसी चुनाव लड़ती तो कुछ और ही परिणाम होते। बसपा का चुनाव ना लड़ना भी भाजपा को मिली हार की बड़ी वजह है।

I.N.D.I.A. गठबंधन पर वोटों को खरीदा

इसके साथ ही ओपी राजभर ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर वोटों को खरीदने का आरोप लगाया। राजभर ने कहा वोटिंग से पहले पैसों से भरी सपा की तमाम गाड़ी टहल रही थी और लोगों को पैसे बांटे गए। राजभर ने कहा मैंने शिकायत भी की और लोगों की गाड़ी भी जब्त की गई।

दारा सिंह चौहान को उम्‍मीदवार बनाने का फैसला गलत था

इतना ही नहीं राजभर ने दारा सिंह को घोसी उपचुनाव लड़वाए जाने के भाजपा के फैसले को भी गलत बताया उन्‍होंने कहा कि "दारा सिंह चौहान के बजाय अगर भाजपा का कोई और कैंडिडेट चुनावी उम्‍मीदवार होता तो चुनाव के परिणाम कुछ और होते। घोसी के वोटरों को दारा सिंह से दिक्‍कत थी। ऐसे में घोसी में हमारी ओर से कोई और प्रत्‍याशी होता तो शायद हम चुनाव जीत जाते। याद रहे घोसी चुनाव में शुरूआत से बाहरी बनाम स्‍थानीय की लड़ाई मानी जा रही थी।"

उनका कलेजा ना फटे और वो लोग धैर्य रखें।

वहीं ओपी राजभर ने योगी सरकार में अपने मंत्री बनने की संभावनाओं पर कहा "जो लोग इतने परेशान हैं वो लोग दिल थाम कर बैठे, हम मंत्री जरूर बनेंगे। विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा उनका कलेजा ना फटे और वो लोग धैर्य रखें। इसके साथ ही राजभर ने कहा था एनडीए के मालिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा है उन्‍हें तय करने दें। इसके साथ ही राजभर ने खुलासा किया कि उन्‍होंने मुझे आने वाले दिनों में मंत्रीमंडल में शामिल करने का आश्‍वासन दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+