UPTET 2018: 97 हजार की नहीं, अब सिर्फ 68,500 शिक्षकों की होगी भर्ती

इलाहाबाद। यूपी टीईटी भर्ती परीक्षा 18 नवंबर 2018 को होनी है। 97 हजार शिक्षक भर्ती नहीं अब 68,500 शिक्षक भर्ती ही होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सूचना के अनुसार 44,135 अभ्यर्थियों के आवेदन इस बार निरस्त कर दिए गए हैं। बता दें कि प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के आवेदन लिए जाने हैं लेकिन वेकेंसी की संख्या को लेकर निर्णय लिया जा चुका है लेकिन फिर भी अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटते हुए ऐलान किया था कि 97 हजार शिक्षक भर्ती की जाएगी लेकिन अब वेकंसी की संख्या को कम किया जा रहा है।

only 68500 teachers will be recruit in uptet 2018

दरअसल 68,500 शिक्षक भर्ती में होने वाली गड़बड़ियों और इसके बाद हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश के बाद सरकार ने रिक्तियों की संख्या पर पुनर्विचार किया। 97 हजार शिक्षक भर्ती में लगभग 27 हजार पद पहले से चल रही भर्ती में रिक्त रह गये थे लेकिन चालू भर्ती पर उठ रहे सवालों और गड़बड़ियों के बाद राज्य सरकार नई भर्ती को विवादों में नहीं फंसाना चाहती।

only 68500 teachers will be recruit in uptet 2018

दो पालियों में होगी परीक्षा यह परीक्षा पहले 4 नवंबर को आयोजित की जाने वाली थी लेकिन इसकी छात्रों को हितों को ध्यान में रखते हुए इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 18 नवंबर कर दिया गया है। हालांकि परीक्षा के अन्य कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें- 100 नंबर डायल करने पर अब रेल में भी सुरक्षा के लिए उपलब्ध होगी पुलिस, जानिए कब से मिलेगी सुविधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+