Online Gaming में 96 लाख गंवाने वाले हिमांशु मिश्रा का सच आया सामने, वीडियो वायरल होने पर खुला राज
Online gaming Himanshu Mishra: हाल ही में सोशल मीडिया पर ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए हारने का दावा करने वाले एक लड़के का वीडियो वायरल हुआ था। वह वीडियो अभी भी वायरल हो रहा है। लड़के ने दावा किया था कि उसने ऑनलाइन गेमिंग में 96 लाख रुपये गंवा दिए हैं।
जब उनका रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उनके प्रति काफी सहानुभूति दिखाई। वह खुद को एक पढ़ने वाला लड़का बताया और यह भी कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने जेईई की परीक्षा पास कर ली थी।

इसी बीच उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग जाती है। उसने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में कई लोगों से रुपए लेकर वह गेम में लगा दिया। उसने यह भी दावा किया कि ऑनलाइन गेमिंग में इतने रुपए हार जाने के चलते उसके घर वाले उससे बात तक नहीं करते हैं।
युवक खुद को बिहार का रहने वाला बताता है और कहता है कि उसका नाम हिमांशु मिश्रा है। न्यूज़ चैनल और पॉडकास्ट पर बनाए गए उसके वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं तो लोग उसे पहचान लेते हैं। लोगों का कहना है कि हिमांशु मिश्रा बहुत झूठा है।
काकादेव थाने में की गई शिकायत
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानपुर जनपद के काकादेव निवासी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला संयोजक युवा मोर्चा कानपुर उत्तर अक्षय त्रिवेदी द्वारा उसके खिलाफ काकादेव थाने की पुलिस से शिकायत की गई है।
उन्होंने दावा किया कि हिमांशु मिश्रा से उनकी मुलाकात काकादेव कोचिंग मंडी के समीप हुई थी। मुलाकात के बाद हिमांशु मिश्रा द्वारा बताया गया कि वह बिहार का रहने वाला है और पढ़ना चाहता है लेकिन उसके पास रुपए नहीं हैं। उसके बाद अक्षय त्रिवेदी ने उसकी मदद की थी।
अक्षय त्रिवेदी ने दावा किया कि मित्रों की मदद से उसे पढ़ने और रहने खाने का इंतजाम उन्होंने कर दिया। मित्र के कोचिंग सेंटर में उसका दाखिला भी कर दिया। महज 5 दिन पढ़ाई करने के बाद हिमांशु मिश्रा एक दिन अचानक गायब हो गया।
काफी खोजबीन करने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अब हिमांशु मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पता चला कि दिल्ली पहुंच गया है। दिल्ली में पहुंचने के बाद भी वह लोगों से झूठ बोल रहा है।
कानपुर का रहने वाला है हिमांशु मिश्रा
हिमांशु मिश्रा के आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उसका नाम हिमांशु मिश्रा लिखा गया है जो कि पिता का नाम कौशल किशोर मिश्रा लिखा गया है। उसमें यह भी अंकित है कि हिमांशु मिश्रा गोविंद नगर गुजैनी कानपुर का रहने वाला है।
दावा यह भी किया जा रहा है कि कानपुर में उसके पिता और घर वाले मकान बेचकर बिहार जा चुके हैं। हिमांशु के परिवार में उसके पिता और उसके बड़े भाई भी हैं। हिमांशु काफी समय से इस तरीके से लोगों को अपनी झूठी कहानी बात कर उनसे रुपए मांगता है।












Click it and Unblock the Notifications