गोरखपुर एयरपोर्ट पर रिवॉल्वर की बुलेट के साथ पकड़ा गया युवक, अथॉरिटी ने किया पुलिस के हवाले
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान एक युवक के बैग से रिवॉल्वर की चार बुलेट मिली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच में पाया कि गलती से उसके बैग में लाइसेंसी रिवॉल्वर की चार गोलियां आ गई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।

देवरिया के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गांव रामपुर हीरामन का रहने वाला सुधीर कुमार यादव अहमदाबाद के एक स्कूल में क्लर्क है। सुधीर अपनी पत्नी अंजना और 21 साल के बेटे सौरभ के साथ छुट्टियों में गांव आया था। शनिवार को उसे गोरखपुर से दिल्ली के लिए जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली और वहां से अहमदाबाद जाना था। वो 12 बजे अपनी पत्नी अंजना और बेटे सौरभ के साथ फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा। वहां पर एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने जब उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें 32 बोर के रिवॉल्वर की चार मैगजीन मिल गई।

मामला संदिग्ध मालूम होने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। गोरखपुर एयरपोर्ट एथॉरिटी के डायरेक्टर की माने तो आरोपी युवक के पास उसकी रिवॉल्वर के लाइसेंस की फोटो कॉपी थी। लेकिन, ओरिजनल डाक्यूमेंट नहीं होने के कारण उसे कैंट पुलिस को पूछताछ के लिए सुपुर्द कर दिया गया। बता दें कि सुधीर ने 32 बोर की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर देवरिया के गन हाउस पर पहले ही जमा कर दी थी। कैण्ट पुलिस ने बताया कि उसके भाई द्वारा ओरिजनल लाइसेंस लेकर आने के बाद उसे कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications