Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बारे में? कब हुए NDA गठबंधन से नाराज, किन शर्तों पर की वापसी

Om Prakash Rajbhar News: लोकसभा चुनाव 2024 पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जो काफी अहम माना जा रहा है। सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार 16 जुलाई को एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया है। तो वहीं, ओपी राजभर के एनडीए में जाने से विपक्ष को उत्तर प्रदेश में एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, यूपी में 80 लोकसभा सीटें है और यहीं से होकर दिल्ली तक रास्ता जाता है।

एनडीएम गठबंधन में शामिल होने का फैसला सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद लिया है। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की जानकारी खुद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट के माध्यम से दी।

om prakash rajbhar latest news

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शान ने लिखा,

ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

तो वहीं, दूसरी तरफ सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी और भाजपा ने आगामी 2024 चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला लिया है। 14 तारीख को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और विभिन्न बिंदुओं पर बात हुई। दोनों दल के मिलने से पूरे प्रदेश में एक बड़ी ताकत पैदा होगी। देश के प्रधानमंत्री की जो सोच है उसे आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी।

आपको बता दें कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए केवल विकास का ही मुद्दा काफी नहीं है...बल्कि, जातिगत मद्दा भी है। इसलिए यूपी में हर चुनाव से पहले जातिए नेता तथा विशेष वोट बैंक को साधने वाली पार्टियों की भूमिका कही और अधिक बढ़ जाती है। आगमी लोकसभा चुनाव में बीजेपी जातीय दिग्गजों को साधकर अब अपने पुराने वोट बैंक को साधने की कोशिश में जुट गई है। इसमें ओम प्रकाश राजभर बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। तो आइए जानते है ओम प्रकाश राजभर के बारे में....

जानें कौन हैं ओम प्रकाश राजभर?
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का जन्म 15 सितंबर 1962 में वाराणसी जिले के फतेहपुर खौदा सिंधोर में हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के जहूराबाद निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं और जूहराबाद से विधायक भी हैं। ओपी राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। उनके पास पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और विकलांग जन विकास विभाग मंत्रलाय था। लेकिन, ओपी राजभर ने सरकार विरोधी बयान बाजी शुरू कर दी थी। राजभर की गठबंधन विरोधी गतिविधियों को देखते हुए 20 मई 2019 को योगी सरकार ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था।

2022 से सपा से किया था गठबंधन
2017 में ओम प्रकाश राजभर गठबंधन कर बीजेपी के साथ आए थे, लेकिन यह गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चला। मंत्रिमंडल से बर्खास्त होने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया था। अखिलेश के साथ गठबंधन कर राजभर ने पूर्वांचल में एनडीए को खासा नुकसान पहुंचाया था। लेकिन, चुनाव परिणाम में सपा को सफलता नहीं मिल सकी।

राजभर ने बोला था अखिलेश पर हमला
2022 में योगी सरकार की वापसी के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलना शुरू कर दिया था। राजभर ने कहा था कि अखिलेश अपने नवरत्नों से घिर रहते हैं और एसी से बाहर नहीं निकला ही आजमगढ़ उपचुनाव में हार का सबसे बड़ा कारण था। इसके बाद उन्होंने सपा से भी गठबंधन खत्म कर लिया था। पिछले काफी दिनों से राजभर विपक्ष को एकजुट की बात करने के साथ-साथ मायावती गठबंधन में लाने और पीएम उम्मीदवार बनाने की भी मांग कर चुके है।

एनडीएम में फिर हुआ शामिल
पिछले काफी लंबे वक्त से एनडीए से नाराज चल रहे ओम प्रकाश राजभर को लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बीजेपी के कद्दावर नेताओं ने मना लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजीपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एनडीए, सुभासपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगी। वहीं, राजभर के योगी सरकार में मंत्री बनने की चर्चाएं भी है। बता दें कि राजभर ने अमित शाह के सामने लोकसभा चुनाव में कुल तीन सीटों की मांग रखी है। इनमें दो सीटें यूपी में और एक सीट बिहार में मांगी है।

इस सीट पर नहीं हुआ फैसला

हालांकि बिहार में सीट देने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन यूपी में दो सीट देने पर लगभग सहमति बन गई है। खबर के मुताबिक, राजभर द्वारा गाजीपुर और घोसी सीट पर चुनाव पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इतना ही नहीं, राजभर ने शाह के सामने यह भी शर्त रखी है कि दोनों सीटें वह अपने सिंबल ही चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं, खबर तो ये भी है कि बिहार में सीट देने की स्थिति नहीं बनती है तो फिर यूपी में चंदौली या आजमगढ़ की लालगंज सीट में से कोई एक सीट सुभासपा को दी जा सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+