'मुसलमानों को वोट लेती है, काम नहीं करती', पोस्टर वार के बीच राजभर ने सपा को कुछ यूं लिया आड़े हाथ

Om Prakash Rajbhar News: उपचुनाव के नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच 'पोस्टर वार' छिड़ा हुआ है। दरअसल, सीएम योगी के बयान 'बंटेंगे तो कटेंगे' के जवाब में सपा ने अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए हैं, जिन पर '27 का सत्ताधीश' और 'न बंटेंगे, न कटेंगे' जैसे नारे लिखे हैं।

इस पोस्टर वार के बीच अब योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) भी कूद पड़े है। राजभर ने समाजवादी पार्टी (SP) को आड़े हाथ लेते हुए जमकर आलोचना की है। उन्होंने सपा पर बड़े-बड़े वादे करने और सिर्फ यादव समुदाय के हितों की सेवा करने का आरोप लगाया।

Om Prakash Rajbhar

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'मुसलमानों का वोट तो लेती है लेकिन उनके लिए काम नहीं करती है। सपा सिर्फ बड़ी-बड़ी बात करती है और काम सिर्फ यादव का करती है। फिर भी चुनाव हार जाती है। सपाई केवल विपक्ष में बैठकर सिर्फ पोस्टर लगा सकती है।'

बता दें, सपा और बीजेपी के बीच चल रहे पोस्टर वार ने राजनीतिक बयानबाजी को और बढ़ा दिया है। दोनों दलों के समर्थक एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए नए पोस्टर और बैनर लगा रहे हैं जो चर्चा का विषय बन गए हैं। इस पोस्टर वार के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की बढ़ती ताकत पर भरोसा जताया।

उन्होंने भाजपा के आक्रामक नारों को पीडीए (प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन) के माध्यम से सपा के बढ़ते प्रभाव का श्रेय दिया। अखिलेश यादव ने आगामी उपचुनाव में सपा की जीत की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उनका गठबंधन गति पकड़ रहा है। सपा के '27 का सत्ताधीश' पोस्टर के जवाब में निषाद पार्टी के संजय निषाद ने '27 के रक्षक' शीर्षक से एक जवाबी पोस्टर जारी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+