अधिकारियों ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा इलाका

शुक्रवार को मेरठ बागपत और गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कावड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जानी थी। हालांकि किसी कारण से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा ही शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।

मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे और आएगी नचिकेता झा द्वारा पुष्प वर्षा की गई। इसके अलावा अधिकारियों ने हवाई निरीक्षण कर जायज भी लिया। बागपत के पूरा में स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही काफी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई थी।

officials-showered-flowers-on-the-devotees-from-helicopters

काफी संख्या में भक्त और कावड़ यात्री हर हर महादेव का नारा लगाते हुए बाबा परशुरामेश्वर का दर्शन कर रहे थे। भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी बीच अधिकारी हेलीकॉप्टर से पहुंचे और फूल बरसाए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा किए जाने पर शिव भक्तों ने हर हर महादेव का नारा लगाया।

महादेव के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। वहीं अधिकारियों ने मंदिर प्रशासन से मुलाकात कर भक्तों के सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया कि भक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यह भी कहा गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल उसके बारे में जानकारी दी जाए, जिससे भक्तों को होने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके।

अचानक बदल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
यह भी बता दें कि इसके पहले सूचना जारी की गई थी कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कावड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण करने के साथ ही कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। बताया गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 11:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से राजकीय विमान द्वारा उड़ान भरेंगे।

जो हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा कावड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण करने के साथ ही कावड़ यात्रियों के ऊपर पुष्प वर्षा करेंगे। कहां गया था कि मेरठ की अवधारनाथ मंदिर और गाजियाबाद के दुखड़ेश्वर महादेव मंदिर तथा बागपत के पुरा महादेव मंदिर में शिव भक्तों और कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुष्प वर्षा करेंगे। हालांकि शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक निरस्त हो गया। ऐसे में अधिकारियों द्वारा ही शिव भक्तों और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+