OBC और SC-ST अभ्यर्थियों को not found suitable कहकर छांटा जा रहा, अनुप्रिया पटेल ने CM Yogi को लिखा पत्र
Anupriya Patel later viral: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रदेश सरकार की साक्षात्कार वाली नियुक्तियों में ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। अनुप्रिया पटेल द्वारा लिखा गया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पत्र में अपना दल एस के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा योगी सरकार की नियुक्तियों पर सवाल उठाए गए हैं। अनुप्रिया पटेल ने लिखा है कि भर्तियों में साक्षात्कार के दौरान ओबीसी और एससी एसटी अभ्यर्थियों को यह कहते हुए छांट दिया जा रहा है कि वे योग्य नहीं हैं।

पत्र में अनुप्रिया पटेल ने जिक्र किया है कि अभ्यर्थियों को not found suitable कह कर रोक दिया जा रहा है और उसके बाद इस भारती को अनारक्षित घोषित कर दिया जा रहा है। आईए जानते हैं अनुप्रिया पटेल ने पत्र में क्या लिखा है...
आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
आप अवगत है कि विगत वर्षो में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं NEET की प्रवेश परीक्षा में पिछड़े वर्ग से ने वाले छात्रो को आरक्षण देने का ऐतिहासिक कदम उठाया जा चुका है जो भविष्य में पिछड़े वर्ग से आने वाले छात्रो के उज्जवल भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
इसी क्रम में अवगत कराना है कि पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों द्वारा लगातार अधोहस्ताक्षरी से सम्पर्क कर अवगत कराया जा रहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली सिर्फ साक्षात्कार आधारित नियुक्ति प्रक्रिया वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अन्य पिछड़े वर्ग एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग हेतु आरक्षित पदों पर इस वर्ग के अभ्यर्थी को प्रायः Not Found Suitable घोषित करके इन वर्गों से आने वाले किसी भी अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जाता। सिर्फ साक्षात्कार आधारित नियुक्ति प्रक्रिया वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में इन पदों हेतु यह प्रक्रिया कई बार अपना करके अंत में अन्य पिछड़े वर्ग एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित उपरोक्त संदर्भित पदों को अनारक्षित घोषित कर दिया जाता है।
आप भी सहमत होगें कि अन्य पिछड़े वर्ग एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भी इन परीक्षाओं हेतु न्यूनतम अर्हता की परीक्षा अपनी योग्यता के आधार पर ही पास करते है तथा अपनी योग्यता के आधार पर ही इन साक्षात्कार आधारित परीक्षाओ के लिए अर्ह पाए जाते है अतः अन्य पिछड़े वर्ग एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को बार-बार Not Found Suitable घोषित करके उनको नियुक्ति हेतु सफल ना पाया जाना समझ के परे है।
इस सन्दर्भ में विनम्र अनुरोध है कि राज्य सरकार के अधीन सभी संस्थाओं द्वारा आयोजित सिर्फ साक्षात्कार आधारित नियुक्ति प्रक्रिया वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग हेतु आरक्षित पदों पर Not Found Suitable की प्रक्रिया बार-बार अपनाते हुए अंत में उन पदों को अनारक्षित घोषित करने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करके इन वर्गों से आने वाले अभ्यर्थियों में उत्पन्न हो रहे आक्रोश को रोकने का कष्ट करें।
यह भी अनुरोध है कि आवश्यक प्राविधान करते हुए सिर्फ साक्षात्कार आधारित नियुक्ति प्रक्रिया वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग हेतु आरक्षित पदों को सिर्फ इन्ही वर्गों से आने वाले अभ्यर्थियों से भरा जाना अनिवार्य किया जाए चाहे इसके लिए जितनी भी बार नियुक्ति प्रक्रिया करनी पड़े।(... सोशल मीडिया पर वायरल लेटर के अंश)
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुप्रिया पटेल का लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घमासान मचा हुआ है। लोगों द्वारा वायरल पत्र को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications