Noida Fire: नोएडा सेक्टर 18 स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कूद कर जान बचाते दिखे लोग, देखें Video
Noida Fire: नोएडा सेक्टर 18 में मंगलवार (1 अप्रैल) को एक बहु-मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नोएडा पुलिस ने बताया कि आग कृष्णा अपरा प्लाज़ा की ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान से शुरू हुई थी। जिसके बाद पूरे बिल्डिंग में फैल गई।

बिल्डिंग से कूद कर जान बचाते दिखे लोग
घटना की सूचना मिलने के बाद पांच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। वहीं आग के कारण इमारत में काम कर रहे लोग अभी भी फंसे हुए बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग बिल्डिंग से कूद कर जान बचाते दिखे।
घायलों को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
वहीं इस घटना पर संयुक्त पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा ने कहा, 'हमें कृष्णा प्लाजा बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। इमारत से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिन लोगों ने दम घुटने की शिकायत की थी, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'
इस वजह से लगी आग
वहीं जब उनसे बिल्डिंग में आग लगने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, 'प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं। सभी मंजिलों की दोबारा जांच की जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications