Noida: 16वीं मंजिल से गिरकर महिला पत्रकार श्वेता यादव की मौत, पति से हुआ था झगड़ा
Noida, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज-3 सोसाइटी में रहने वाली एक महिला पत्रकार ने 16वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली। सुसाइड करने वाली महिला की पहचान श्वेता यादव के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतका का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उनसे ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इको विलेज-तीन सोसाइटी निवासी 35 वर्षीय श्वेता यादव अपने पति और तीन वर्षीय बच्ची के साथ 16वी मंजिल पर मौजूद एक फ्लैट में रहती थी। बताया जा रहा है कि दंपति में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और इसके बाद मंगलवार तड़के उन्होंने अचानक संतुलन खो दिया और नीचे आ गिरी। श्वेता की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिवार को सूचना देकर शव को कब्जे में ले लिया।
पूछताछ में पति से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर श्वेता के जौनपुर निवासी मायके वालों को सूचना दी है। बिसरख थाना इंचार्ज ने बताया कि परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष की तहरीर मिलने के बाद तहरीर के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्वेता यादव फ्रीलांस राइटर थी। इसके साथ वह पीएचडी भी कर रही थीं। श्वेता यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली थीं।












Click it and Unblock the Notifications