Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Noida: तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट में फंसे बच्चे समेत 8 लोग, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

Noida में 8 लोग सोसायटी की लिफ्ट में फंस गए। हालांकि बाद में उनको रेस्क्यू कर लिया गया।

Noida

उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक इमारत में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट बीच में ही अटक गई। उसमें कई लोग सवार थे। आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर काफी कोशिश की, लेकिन वो असफल रहे, ऐसे में फायर ब्रिगेड की मदद ली गई।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर अल्फा 2 स्थित गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी की लिफ्ट में बुधवार रात 11 बजे के आसपास खराबी आ गई थी। उसके अंदर दो बच्चों समेत कुल 8 लोग फंसे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिस पर एक बचाव दल पहुंचा।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को बाहर निकाला। बीच में फंसे होने की वजह से बच्चे काफी डर गए थे। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। लिफ्ट के अंदर फंसे एक शख्स के मुताबिक अचानक से लिफ्ट रुकी, इस पर उन्होंने अलार्म बजाया।

कई बार अलार्म बजाने के बाद जब किसी ने नहीं सुना, तो उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन किया। ऐसे में तुरंत एक टीम वहां पर पहुंची। उन्होंने मैन्यूअली लिफ्ट को खोला और सभी को बाहर निकाला।

इकट्ठा हो गई थी भीड़
वहीं रात को फायर ब्रिगेड की टीम देखकर लोग घबरा गए। बाद में उन्हें पता चला कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आई है। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल सोसायटी प्रबंधन ने भी मामले में जांच की बात कही है।

बुजुर्ग भी थे
चश्मदीदों के मुताबिक अंदर मां के साथ छोटी उम्र का बेटा था। इसके अलावा एक बुजुर्ग दंपत्ति भी अंदर फंसे हुए थे। लिफ्ट बंद होने की वजह से वो सब घबरा गए। अंदर मौजूद लोगों ने लिफ्ट को खोलने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वो सब नाकाम रहे। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने उनको सुरक्षित निकाल लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+