योगी के अभियान को मिला तकनीकी बल, अब नहीं हो पाएगी गायों की तस्करी
योगी के गौ बचाओ अभियान में तकनीक को इजात किया गया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के इन युवा इंजीनियरों ने एक ऐसी डिवाइस का अविष्कार किया है जिसपर गायों की तस्करी पर रोक लगाई जा सकती है।
वाराणसी। योगी सरकार ने यूपी में आते ही जहां अवैध बूचड़खाने पर रोक लगाई है तो वहीं गौ हत्या पर कड़ी कर्रवाई के भी आदेश दिए। अब योगी सरकार के गौ बचाओ अभियान में कुछ इंजीनियरिंग के छात्रों ने घंटी बजाई है। ये घंटी है तकनीक की जिसके जरिए उन तस्करों को मिनटों में पकड़ा जा सकता है जो गायों की चोरी कर उनकी तस्करी करते हैं। वो भी सिर्फ एक एसएमएस के जरिए।

क्या है आविष्कार?
योगी के गौ बचाओ अभियान में तकनीक को इजात किया गया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के इन युवा इंजीनियरों ने एक ऐसी डिवाइस का अविष्कार किया है जिसपर गायों की तस्करी पर रोक लगाई जा सकती है। इस डिवाइस का नाम इन्होंने रखा है 'काऊ सेफ्टी डिवाइस' जो गाय के चोरी होने पर घंटी बजाएगी। यही नहीं गाय मालिक को उनके गायों की लोकेशन भी बताएगी। वो भी आपके मोबाइल पर।

कैसे बना ये डिवाइस?
ये डिवाइस वाराणसी के इंजीनियरिंग के छात्रों ने बनाई है, इन्हीं छात्रों में एक सत्यदीप ने बताया की इस डिवाइस को बनाने में मात्र 6 दिन का समय लगा है। दरअसल इस डिवाइस में जीपीएस मदरबोर्ड, जीपीएस एंटीना, सिमस्लॉट, स्विच, 3.7 बोल्ट की चार्जेबल बैटरी और 6 जीएसएम सिम कार्ड लगा हुआ है। जिसके साथ एक सोलर प्लेट का भी उपयोग किया है। इन सब को मिलाकर एक डिवाइस तैयार की गई जिसे एक घंटी में लगाई गई है। इस घंटी को गायों के गले में बांधने से गाय जहां भी जाएंगी उसका लोकेशन उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए या फिर लैपटॉप पर देखा जा सकता है।

क्या कहते हैं छात्र?
इस प्रोजेक्ट को हेड करने वाले छात्र सत्यदीप और छात्रा शालिनी ने बताया की ऐसे डिवाइस तो बहुत बने हैं लेकिन इसमें खास है की ये डिवाइस सिर्फ गाय की चोरी होने को रोकने के लिए बनाया गया है। जिसमे खास तरह का सेंसर लगाया गया है। ये सेंसर जहां गायों का लोकेशन बताएगा तो वहीं इनकी तबियत खराब होने पर उसकी भी इंडिकेशन देगा क्योंकि इसमें लगने वाला सेंसर गायों के बॉडी के टेम्प्रेचर से जोड़ा जाएगा।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
इस डिवाइस के आविष्कार पर इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के प्रोफेसर आनंद मिश्र कहते हैं कि ये पूरी तरह से सुरक्षित डिवाइस है जो पृथ्वी पर किसी भी वस्तु का लोकेशन डिटेक्ट कर सकता है। इसलिए ये बेहद उपयोगी है।

कितना हो सकता है सहायक ये डिवाइस
तकनीक के इस युग में इन छात्रों की ये इजात भले ही एक जानवर के लिए की गई हो लेकिन फिलहाल इस वक्त सूबे में सरकार के ये उस अभियान में काफी सहायक हो सकता है जिसमें वो गायों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कानून बना रहे हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications