Sanatan Dharma: 'सनातन और खत्म..', इस लोकप्रिय गायिका ने दिया लोगों को खुला चैलेंज, जानिए क्यों?

Anjali Dwivedi Interview: पूरा भारत 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है क्योंकि इस दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसको लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है।

Sanatan Dharma

इस वक्त पूरे देश में रामलला की अयोध्या वापसी को लेकर भक्तगण काफी उत्सुक हैं। लोकप्रिय भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने भी 'श्रीराम' की अयोध्या वापसी पर एक गीत बनाया है, जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

'देखो अवध में हो रही है वापसी श्री राम की ...'

गाने के बोल हैं · 'देखो अवध में हो रही है वापसी श्री राम की ...', अंजलि द्विवेदी केवल एक गायिका नहीं हैं बल्कि वो अपने मंच से हिंदूत्व और सनातन धर्म के बारे में भी लोगों को जागरूक करती हैं।

खास मुलाकात लोकप्रिय भजन गायिका अंजलि द्विवेदी से

हाल ही में सोशल मीडिया स्टार अंजलि ने अपने अब तक के भक्ति सफर के बारे में वनइंडिया हिंदी से खास बातचीत की।

'सनातन और खत्म...हो ही नहीं सकता'

अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सोशल मीडिया स्टार अंजलि ने कहा कि 'किसी के बस की बात नहीं है कि वो सनातन धर्म को समाप्त कर दे। मैं चैलेंज करती हूं कि इस बात के लिए क्योंकि सनातन की नींव जो है वो बहुत गहरी है।'

'राम मर्यादा हैं, राम ही सनातन हैं'

'मुझे अभी कल ही कोई पूछ रहा था कि राम कौन हैं? तो राम धर्म हैं, राम सत्य हैं, राम मर्यादा हैं, राम ही सनातन हैं तो सनातन को कैसे खत्म कर सकते हैं, ये तो होना ही असंभव है।'

आपको बता दें कि अंजलि द्विवेदी ने ये बात तब कही, जब उनसे पूछा गया था कि 'देश में कुछ लोग हैं जो सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं।'

आखिर राम देश में सियासी मुद्दा क्यों बन जाता है?

इसके बाद उनसे पूछा गया कि 'आखिर राम देश में सियासी मुद्दा क्यों बन जाते हैं?' तो इस पर अंजलि द्विवेदी ने हंसते हुए कहा कि 'हमारी यूपी की भाषा में कहा जाता है कि जिनके पास कोई काम नहीं होता है ना, वो ही खुराफात करते रहते हैं।'

'कुछ लोग तो श्री राम को भी काल्पनिक कहते थे'

'कोई अच्छा काम होता है तो उसके बीच में रोड़े अटकाना, तो इन चीजों से कुछ नहीं होने वाला हैं, कुछ वक्त पहले तो जो लोग श्री राम को काल्पनिक बोलते थे और आज वो ही उन्हीं की बातें कर रहे हैं तो सियासी मुद्दा बनाना उनकी आदत है, वो अपनी आदत कभी नहीं छोड़ सकते हैं लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला है।'

यूपी की बरेली की रहने वाली हैं अंजलि द्विवेदी

आपको बता दें कि भजन गायिका अंजलि द्विवेदी मूल रूप से यूपी की बरेली की रहने वाली हैं और इन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में भजन गाना शुरू कर दिया था। आज वो सोशल मीडिया स्टार हैं और खास बात ये है कि उनके फॉलोअर्स में युवागण बहुत ज्यादा हैं।

मालूम हो कि इनके You Tube पर 638K subscribers हैं। इनके भजन ना केवल कर्णप्रिय होते हैं बल्कि इनकी गीतों से लोगों को रूहानियत का भी एहसास होता है, पारंपरिक शैली में भक्तों को मंत्रमुग्ध करने वाली अंजलि द्विवेदी के फेसबुक पेज की टैग लाइन है 'हमारे राम एक है श्याम एक है तो हम क्यों एक नहीं है।'

यहां पढ़ें: अंकुर शर्मा के सभी Exclusive Interview

यहां देखें: लोकप्रिय भजन गायिका अंजलि द्विवेदी का पूरा Interview

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+