बारातियों को नहीं खिलाया बीफ और दूल्हे को नहीं दी कार तो रद्द हो गई शादी
लड़की पक्ष की तरफ से जब दोनों डिमांड को ना कर दिया गया तो शादी कैंसल कर दी गई।
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में बारातियों को खाने में बीफ नहीं मिली तो शादी ही रद्द कर दी गई। जी हां यह सुनने में काफी हैरान करने वाला है लेकिन सच है। मामला दरियागढ़ इलाके का है। दरअसल हुआ यह कि लड़के वालों ने शर्त रखी थी कि या तो हमारे मेहमानों का स्वागत बीफ के व्यंजनों से करें वरना वे ये शादी नहीं करेंगें। इतना ही नहीं इसके अलावा लड़के वालों ने दहेज की भी मांग रखी थी।
जानकारी के मुताबिक लड़के वालों ने बारात में बीफ परोसने के साथ-साथ दहेज में कार की भी मां की थी। लड़की पक्ष की तरफ से जब दोनों डिमांड को ना कर दिया गया तो शादी कैंसल कर दी गई। लड़की के मां ने कहा कि जब सरकार ने बीफ पर पाबंदी लगा रखी है तो हम कैसे बारातियों को बीफ परोस सकते हैं।
पंचायत में भी नहीं बनी बात
लड़के वालों की ओर से रिश्ता तोड़े जाने के बाद गांव में ही पंचायत बैठी। इस पंचायत में लड़के पक्ष को समझाने की कोशिश की गई। पंचायत में बताया गया कि सरकार की ओर से गोमांस पर पाबंदी लगी है। साथ ही पंचायत ने यह भी कहा कि अगर कोई गोमांस का खाएगा तो उसके परिवार से हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा। इसके बावजूद भी लड़के पक्ष के लोग नहीं माने और बारात में गोमांस परोसने की जिद करते रहे।