UP के 14 ज़िलों में कोविड का अब एक भी ऐक्टिव केस नहीं, 24 घंटे में मिले 42 मरीज
लखनऊ, 15 अगस्त: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उत्तरा प्रदेश के अंदर कमी आई है। यहां 75 में से 14 जिलों में अब एक भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं है। यह जिले है अलीगढ़, अमेठी, बलिया, बहराइच, चित्रकूट, फरुर्खाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, हरदोई, कासगंज, कौशांबी, महोबा, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र। वहीं, बीते 24 घंटे में 42 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 64 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर जा चुके है।
Recommended Video

यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश 6,88,00,000 कोविड टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब तक राज्य में 5,70,00,000 कोविड वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। कल प्रदेश में 7,24,000 कोविड वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। आज 14 ज़िलों में एक भी कोविड का मामला नहीं आया है। बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का स्तर बहुत कम रह गया है। कोरोना की तीसरी लहर के संदर्भ में 6,700 से अधिक पीकू बेड तैयार किए गए हैं। लगभग 300 के आसपास नए ऑक्सीजन प्लांट लगा दिए गए हैं।
वहीं, बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 49 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 26 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 446 है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 06 करोड़ 88 लाख 62 हजार 712 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। गत 24 घंटे में 02 लाख 38 हजार 218 कोविड सैंपल की जांच की गई और 42 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 64 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 85 हजार 689 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। फिल्हाल राज्य में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications