निठारी कांड का 'आदमखोर' कोली देना चाहता है इंसानियत के सबूत!

कोली ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाए कि उसके पास बेगुनाही के सुबूत हैं पर उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है।

मेरठ। निठारी कांड के गुनहगार सुरेंद्र कोली को गाजियाबाद पुलिस फिर से मेरठ के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां पिछले दिनों स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद MRI के लिए कोली को गाजियाबाद पुलिस मेरठ मेडिकल लेकर पहुंची थी। दिसंबर महीने में ही कोली का एमआरआई मेरठ के मेडिकल कॉलेज में हुआ था। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कोली फिर यहां लाया गया।

Nithari Kand accused want to prove his innocence in Meerut

कोली को हाथ में दर्द की शिकायत है, इस दौरान कोली ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाए कि उसके पास बेगुनाही के सुबूत हैं पर उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है। कोई उन सुबूतों को मान नहीं रहा है। अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए कोली ने बताया कि जेल के अधिकारी भी उसके स्वास्थ्य के लिए कोई मदद नहीं कर रहे हैं और कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही उसे अब मेरठ मेडिकल भेजा गया है।

वहीं मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि कोली के दाएं हाथ और स्पाइनल कॉर्ड में दर्द की शिकायत थी। कोली का एमआरआई कराया गया था लेकिन मेडिकल कॉलेज में न्यूरो फिजिशियन ना होने के कारण उसका यहां इलाज संभव नहीं, इसीलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+