कोई रास्ता नहीं था? निकिता सिंघानिया ने अपने पति AI इंजीनियर अतुल सुभाष के खिलाफ दर्ज कराए थे इतने मुकदमे
हाल ही में बेंगलुरु में 34 वर्षीय AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले इंजीनियर अतुल सुभाष ने एक वीडियो बनाया और एक सुसाइड नोट भी लिखा था। आरोप है कि पत्नी द्वारा केस दर्ज कराने के बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
अतुल सुभाष द्वारा अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया तथा चचिया ससुर सुशील सिंघानिया समेत अन्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। इंजीनियर अतुल सुभाष के ससुराल वाले उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं।

इन मुकदमों से परेशान थे अतुल
दरअसल, अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया द्वारा अतुल सुभाष पर दर्ज कराए गए मुकदमे जौनपुर अदालत में चल रहे हैं। इंजीनियर अतुल सुभाष पर दर्ज मुकदमों की तहकीकात की गई तो पता चला कि जौनपुर में अतुल के खिलाफ कुल पांच मुकदमे दर्ज किए गए थे।
इन मुकदमों में एक मुकदमा तलाक को लेकर है जबकि सीजेएम कोर्ट जौनपुर में हत्या मारपीट और अप्राकृतिक एवं संबंध का मुकदमा दर्ज था। इन मुकदमें को बाद में वापस ले लिया गया था। हालांकि मौजूदा समय में अतुल सुभाष पर जौनपुर की अदालत में तीन मुकदमे चल रहे थे।
पहला: 12 जनवरी 2025 को इस केस की सुनवाई
जौनपुर अदालत में अतुल सुभाष और निकिता सिंघानिया के बीच दहेज प्रथा और मारपीट का मुकदमा लंबित है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी 2025 को थी। इसी तरह एक अन्य मुकदमा खुद और बेटे के भरण पोषण के लिए निकिता द्वारा लिखाया गया है।

दूसरा: बेटे के भरण पोषण के लिए 16 दिसंबर को सुनवाई
इसी तरह दूसरा मुकदमा निकिता सिंघानिया द्वारा खुद के और बेटे के भरण पोषण के लिए लिखा गया था। इसमें निकिता सिंघानिया द्वारा भरण पोषण के लिए 40 हजार रुपए महीने की मांग की जा रही है। इस मामले की सुनवाई इसी महीने 16 दिसंबर को होनी है।
तीसरा: 24 जनवरी 2025 को घरेलू हिंसा मामले में सुनवाई
इसी तरह तीसरा मामला जो जौनपुर कोर्ट में चल रहा है, उसमें निकिता सिंघानिया पर घरेलू हिंसा का आरोप है। इस मामले में सुनवाई के बाद निकिता सिंघानिया ने दोबारा से यह केस दायर किया है। इस मामले में सुनवाई अगले साल 24 जनवरी 2025 को होनी है।
इस तरह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में इंजीनियर अतुल सुभाष के ऊपर उसकी पत्नी निशा सिंघानिया द्वारा कुल पांच मुकदमे दर्ज कराए गए थे, जिसमें मौजूदा समय में तीन मुकदमे में सुनवाई लंबित है। इसी बीच इंजीनियर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर लिया। फिलहाल अतुल सुभाष के ससुराल वाले अभी फरार चल रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications