उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

प्रियंका चोपड़ा के इस घर में पसरा है सन्नाटा, पांडे जी को भी नहीं मिला शादी का न्योता

देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में उनका पैतृक घर उनकी शादी के मौके पर सुना पड़ा है, वहीं मुंबई के घर रोशनी से जगमगा रहे हैं।

Google Oneindia News
Nickyanka

बरेली। देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में उनका पैतृक घर उनकी शादी के मौके पर सुना पड़ा है, वहीं मुंबई के घर रोशनी से जगमगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने के बाद चोपड़ा परिवार ने धीरे-धीरे बरेली से पलायन कर लिया और अपना चलता हुआ कस्तूरबा नाम का हॉस्पिटल बंद कर दिया। लोग बताते हैं कि प्रियंका के पिता को बरेली के लोग बेहद पसंद थे। यही कारण रहा उन्होंने बरेली के लोगों से अपना रिश्ता जोड़ा रखा।

यहां बीता है प्रियंका चोपड़ा का बचपन

यहां बीता है प्रियंका चोपड़ा का बचपन

अशोक चोपड़ा को संगीत का बड़ा शौक था। जब भी उन्हें मौका मिलता तो बरेली में अपने हुनर का प्रदर्शन किया करते थे। आज प्रियंका के पैतृक निवास पर अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है। इसके बावजूद बरेली के लोग प्रियंका की शादी से जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं। आपको बताते चलें कि प्रियंका का बचपन सीबीगंज की कैम्फर कॉलोनी के साथ सिटी स्टेशन के पास अर्क नंबर 4 की कोठी से लगी चड्डा जी की गली में गुजरा है।

'बरेली गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की आंखों को देखते रह जाएंगे निक जोनस'बरेली गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की आंखों को देखते रह जाएंगे निक जोनस

हर साल यहां जरूर आता है चोपड़ा परिवार

हर साल यहां जरूर आता है चोपड़ा परिवार

प्रियंका की मां ने डॉक्टर मधु चोपड़ा ने अर्क नंबर 4 के पास अपना निजी हॉस्पिटल बनाने के मकसद से यह बिल्डिंग बनवाई थी, लेकिन निर्माण लागत और बिल्डिंग बढ़िया बनने के चलते डॉक्टर दंपत्ति ने इस जगह पर हॉस्पिटल चलाने का ख्याल छोड़ दिया था। प्रियंका के घर पर पिछले कई वर्षों से तैनात परमेश्वर पांडे ने बताया कि प्रियंका का परिवार यहां साल में कभी-कभी एक दो घंटे के लिए नैनीताल होते बरेली पहुंचता है, लेकिन हर वर्ष आते जरूर हैं।

Recommended Video

Priyanka Chopra और Nick Jonas पहुंचे Jodhpur Airport ; Must Watch | वनइंडिया हिंदी
पांडे जी को नहीं मिला प्रियंका की शादी का न्योता

पांडे जी को नहीं मिला प्रियंका की शादी का न्योता

वहीं प्रियंका की शादी में जाने के मामले में कहा उन्हें किसी तरह का निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। पांडे ने यह भी बताया कि प्रियंका की शादी की तैयारी मुंबई में चल रही है, बरेली में उसे परिवार के किसी भी शख्स द्वारा आवास को सजाने के लिए नहीं कहा गया है। बता दें कि प्रियंका अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइट निक जोनस से 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी कर रही हैं। शादी की रस्में 29 नवंबर से शुरू हो जाएंगी।

VIDEO: शादी के लिए जोधपुर पहुंचे प्रियंका-निक, आज शाम से शुरू होंगी रस्मेंVIDEO: शादी के लिए जोधपुर पहुंचे प्रियंका-निक, आज शाम से शुरू होंगी रस्में

Comments
English summary
Nickyanka Wedding: No Celebration At Priyanka Chopra's House In Bareilly.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X