लखनऊ से NIA ने अलकायदा के एक ऑपरेटिव को किया गिरफ्तार, ब्लास्ट करने की रच रहा था साजिश
लखनऊ, फरवरी 08। यूपी में चुनावी माहौल के बीच NIA ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। दरअसल, एजेंसी ने राजधानी लखनऊ से अलकायदा के एक ऑपरेटिव (संदिग्ध आतंकी) को गिरफ्तार किया है। एजेंसी को उस संदिग्ध आतंकी के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी लखनऊ में ब्लास्ट करने की साजिश रच रहा था।

गजवतुल हिंद के लिए कर रहा था भर्ती
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार हुए शख्स की पहचान तौहिद के रूप में हुई है, जो अंसार गजवतुल हिंद के नाम पर आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रहा था। तौहिद इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का मास्टरमाइंड था और वो यूपी में हमलों को अंजाम देने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की खरीद करता था।
इससे पहले एनआईए ने गिरफ्तार किए थे 5 आरोपी
आपको बता दें कि इससे पहले एनआईए ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनके खिलाफ 5 जनवरी 2022 को चार्जशीट दाखिल की गई थी। एनआईए अधिकारी ने कहा कि तौहीद उत्तर प्रदेश में हमलों के लिए इस्तेमाल होने वाले हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की खरीद सहित एजीएच के नाम पर भर्ती और आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश का मास्टरमाइंड था।












Click it and Unblock the Notifications