सड़क किनारे सूखे तालाब में अखबार में लिपटा मिला नवजात का शव, कोई फेंक गया था

जौनपुर। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के लाख दावे सरकार भले ही करे, लेकिन आज के दूषित मानसिकता वाले समाज में बेटियों को जन्म लेने व जीने का अधिकार महज जुबानी जुमलेबाजी बनकर ही रह गया है। मानवता को पूरी तरह से शर्मसार करने वाली ऐसी ही खबर यूपी के जौनपुर से है जहां पर एक नवजात बच्ची को लावारिस हालत में रोड के किनारे अख़बार के पन्नों में लपेटकर फेंक दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गयी है।

Newborn baby girl found in Jaunpur

दुनिया मे आते ही कर दी विदाई
पूरा मामला जौनपुर के शाहगंज का है। लखनऊ-बलिया राजमार्ग के किनारे लावारिस हालत में अख़बार के पन्नों में लपेटकर फेंकी गयी नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस नवजात बच्ची को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गयी है।

क्षत विक्षत था नवजात का शव
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित बरदहिया बाजार में सड़क किनारे सूखे तालाब में नवजात बच्ची का मिला शव क्षत-विक्षत था। यही नहीं बच्ची की नाभिनाल भी नहीं कटी थी जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे अस्पताल से ही किसी ने यहां लाकर फेंक दिया होगा। ऐसे कई सवाल हैं जो पूरे मामले को संदिग्ध बना रहे हैं। वहीं पुलिस को जब नवजात शिशु के शव की सूचना मिली थी तब तत्काल प्रभाव से उसे कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+