SDM Jyoti Maurya: ज्योति मौर्या की बेवफाई पर नया खुलासा, मायके के लोगों ने बताई शादी की असल सच्चाई
SDM Jyoti Maurya: उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) इन दिनों अपनी बेवफाई को लेकर जमकर सुर्खियों में है। जिस पति आलोक मौर्या ने उनको आज इस काबिल बनाया, उसके साथ धोखेबाजी और दूसरे शख्स के साथ उनकी नजदीकियों की खबरों ने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया।
इस बीच हाल ही में SDM ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया गया था कि अलोक ने ज्योति मौर्या से झूठ बोलकर शादी रचाई कि वो ग्राम पंचायत अधिकारी है, लेकिन असल में वो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।

गांव के लोगों ने बताई मैडम की असल सच्चाई?
अब ज्योति और आलोक की कहानी के बीच एसडीएम साहिबा की बेवफाई के चर्चों पर जब उनके मायके के स्थानीय लोगों से बात की गई तो कई चौंकाने वाला खुलासे सामने आए। गांव के लोगों ने एसडीएम मैडम की असल सच्चाई बता दी।
झूठ बोलकर शादी करने के सवाल पर क्या बोले?
दरअसल, ज्योति मौर्या का मायका वाराणसी के चिरईगांव में है, जहां के लोगों ने जब उनके शादी के कार्ड और धोखा देकर शादी करने के दावे पर बात की गई तो एक नहीं लगभग सभी लोगों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। बता दें कि ज्योति मौर्या वाराणसी की है, जिनकी शादी आजमगढ़ के आलोक मौर्या से हुई है।
ज्योति के परिवार को पता था कि...
ईटीवी भारत उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट के मुताबिक जब स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले पर बात की गई तो उनकी हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया थी। एक स्थानीय शख्स ने कहा है कि ज्योति के पिता को पता था कि उनके दामाद चतुर्थ श्रेणी में नौकरी करते हैं। ऐसे में अगर कोई अब ये दावा करता है कि झूठ बोलकर शादी की है, तो अलग बात है।
परिवार को लेकर स्थानीय बुजुर्ग का दावा
ऐसे ही एक और स्थानीय शख्स ने इस पूरे मामले में कुछ ऐसा कहा, जो किसी को भी हैरान कर सकता है। बुजुर्ग शख्स ने कहा कि जब शादी हुई थी, ज्योति बीए पास थी। और उनका सबकुछ पता था कि वो सफाई कर्मी है या फिर चपरासी क्योंकि इनकी हैसियत नहीं थी कि वो किसी अधिकारी से शादी करें।
वहीं ज्योति के परिवार के झूठ बोलकर शादी करने के दावों को मायके के स्थानीय लोगों ने सिरे से नकार दिया। इसी के साथ उन्होंने ज्योति मौर्या के कृत्य की भी जमकर आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications