भांजे का मामी से था अवैध संबंध, मामा ने रोका तो गला घोंट कर मार डाला

यूपी के मिर्जापुर जिले में 7 जून पवन सोनी की मिली लाश के मामले में पुलिस ने कातिल को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले में 7 जून पवन सोनी की मिली लाश के मामले में पुलिस ने कातिल को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान जब पुलिस ने कातिल को सबके सामने लेकर आई तो सभी एक बारगी चौंक गए क्योंकि कातिल कोई और नहीं मृतक पवन सोनी का सगा भांजा था। फिर पुलिस ने हत्या की जो कहानी बताई वो हैरान करने वाली थी।

मामी से था अवैध सबंध

मामी से था अवैध सबंध

पुलिस ने बताया कि भांजे रवि का मृतक पवन सोनी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जब पवन को इस बात की पता चली तो वह भांजे रवि और पत्नी कविता से नाराज रहने लगा। इस अवैध संबंध की वजह से दोनों परिवारो में मनमुटाव होने लगा। बाद में दोनों परिवारो के बीच पारिवारीक समझौता कराया गया लेकिन फिर भी अवैध संबंध बनाने का यह सिलसिला नहीं रुका।

मामा को शराब पीने बुलाया

मामा को शराब पीने बुलाया

छह जून की रात रवि सोनी अपने मामा को लोहंदी की ओर ले गया और उसे शराब पिलायी। इस दौरान दोनों में बातचीत हुयी तो रवि ने अपने मामा से मामी को तलाक देने की बात कही। पवन गुस्सा होकर यह बात परिवार व पुलिस से बताने की धमकी दी। इस पर भांजे रवि ने गमछा से मामा पवन का गला दााकर हत्या कर दी। देहात कोतवाली अशोक कुमार सिंह ने हत्यारोपित रवि सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल ने खोला राज

मोबाइल ने खोला राज

मृतक की पत्नी कविता ने बताया कि उसके पास और उसके पति के पास कोई मोबाइल नहीं है पर पुलिस ने जब छानबीन किया जो पता चला कि कविता चोरी-चोरी मोबाइल का प्रयोग करती है। पुलिस ने छह जून की रात घटना स्थल के पास सक्रिय मोबाइल नबंर का लोकेशन पता किया तो उसमें एक नंबर मृतक के भांजे रवि सोनी का था। रवि के नंबर की पड़ताल की गयी तो पता चला कि वह हत्या वाली रात दस बजे से 12 बजे तक उसका नंबर वहीं सक्रिय था। साथ ही एक नंबर पर उसकी सबसे ज्यादा बात हुयी, वह नंबर उसकी मामी कविता का था। फिर पुलिस को मामला समझते देर नहीं लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+