Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nepal Protest Alert In UP:नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, इन नंबरों पर करें बात

Nepal Protest Latest News Alert In Uttar Pradesh: नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेपाल से सटे प्रदेश के सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही नेपाल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए खास पहल की गई है।

सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के जिन जिलों की सीमा नेपाल से लगती हैं वहां अलर्ट घोषित करने के साथ ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है। कड़ी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

cm ygoi

सीएम योगी ने सुरक्षा में पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस पूरे मामले पर विशेष नजर रखी जाय। जरा सी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही नेपाल में फंसे भारतीयों को शीघ्र निकालने का निर्देश भी दिया है।


फंसे भारतीयों को निकालने के लिए पहल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि सीमावर्ती जिलों में विशेष सुरक्षा बरती जा रही है।

किसी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सकता है।

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के अधीन विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस सेल द्वारा नेपाल में फंसे भारतीयों को निकला जाएगा। यह सेल हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से लोगों की मदद करेगा।
तीन हेल्पलाइन नंबर व एक वाट्सएप नंबर जारी किया गया है। यह नंबर 24 घंटेकाम करेंगे।

भारतीय नागरिक हेल्प लाइन नंबर 0522-2390257, 0522-2724010 व 9454401674 और वाट्सएप नंबर 9454401674 पर सीधे मदद मिलेगी।

नेपाल की सीमा से उत्‍तर प्रदेश के सात जिलों जुड़ते हैं. ये जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज हैं. उत्‍तर प्रदेश की करीब 651 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+