बेटी की जान बची तो उसने मां के हत्यारे पड़ोसी तक पुलिस को पहुंचाया

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या कर उसकी पुत्री को लहुलुहान करने के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज दो आरोपियों को शनिवार की दोपहर कुदारन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पैसा हड़पने की नीयत से दोनों ने मिलकर शिक्षिका की हत्या की थी। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन स्थित में किया।

Neighbour killed retired teacher and injured her daughter

रात में घर में घुसकर की थी हत्या
अहरौरा थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में 27 फरवरी की रात हमलावरो ने रिटायर्ड शिक्षिका कौशल देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मां को बचाने आई पुत्री प्रीति उर्फ गुंजा पर भी जानलेवा हमला कर मरणासन्न स्थिति में छोड़कर फरार हो गए थे। लहुलुहान प्रीति ने नीचे आकर शोर मचाया और हमलावरों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने प्रीति को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

Neighbour killed retired teacher and injured her daughter

घायल पुत्री ने हत्यारों के बारे में बताया था
मृतका कौशल देवी के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने दो हत्यारोपी रविशंकर सिंर्फ उर्फ पप्पू उर्फ झाझू व बरकत मंसूरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की दोपहर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी कुदारन गांव के पास कहीं भागने के लिए खड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रविशंकर और बरकत को गिरफ्तार कर लिया।

Neighbour killed retired teacher and injured her daughter

पैसा हड़पने के लिए की हत्या
एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रविशंकर कौशल देवी के संपर्क में था और घर आता-जाता था। रविशंकर को रुपए की आवश्यकता होती थी तो कौशल देवी से ले लेता था। रविशंकर ब्याज पर भी पैसे का लेन-देन करता था। पैसा हड़पने की नीयत से दोनों ने शिक्षिका और उसकी पुत्री पर हमला किया था। दोनों को मरा समझकर भागे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो चाकू, बरकत और रविशंकर का खून से सना कपड़ा आदि बरामद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+