NEET UG 2023 Result: जानिए पहले प्रयास में किसान के दो बेटों आदित्य व उदित ने एक साथ कैसे पाई सफलता
NEET UG 2023 Result UP Topper Aaditya and Udit: कहते हैं कि कठिन परिश्रम के साथ किया गया सतत प्रयास सफलता की कुंजी है। इसी को अपना मूल मंत्र मामने वाले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के शंकरगढ़ के रहने वाले दो भाईयों आदित्य सिंह व उदित सिंह पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में शानदार रैंकिग प्राप्त की है। आदित्य सिंह को 720 में 665 व उदित सिंह को 641 अंक मिले हैं। आदित्य की ऑल इंडिया रैंकिंग 3813 व उदित की रैंकिंग 9612 है। किसान पिता के बेटों ने यह मुकाम इतनी आसानी से हासिल नहीं किया। इसके पीछे काफी संघर्ष और त्याग भी है।
माता-पिता के त्याग ने दी सफलता
आदित्य व उदित के पिता किसान हैं। गांव पर खेती करते हैं। यही उनकी आजीविका का मुख्य श्रोत है। किसान के दो बेटे डॉक्टर बनने की राह पर चल पड़े हैं। माता- पिता के सपनों को पंख लग चुके हैं। पिता बचपन से ही दोनों बेटों को सफल इंसान के रुप में देखना चाहते थे। एक बेहतर शिक्षा देना चाहते थे। इसके लिए माता- पिता ने जीवन में कई त्याग किए। पिता धीरेन्द्र सिंह एक तरफ गांव में रहकर जहां किसानी करते थे वहीं इनकी मां अंचला सिंह बेटों को लेकर शहर में रहती थी। वह बेटों की अच्छी परविश के लिए अपने गांव व पति से नौ साल दूर रहीं।

शिक्षा
आदित्य व उदित सिंह ने इसी साल 12वीं की परीक्षा यूपी बोर्ड से पास की है। इन्होंने प्रयागराज के सीएवी इंंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
माता-पिता व गुरु को मानते हैं अपना आदर्श
आदित्य व उदित अपने माता- पिता व गुरु को इस सफलता का श्रेय देते हैं। इनके शिक्षक संजय सिंह ने इनकी परीक्षा में इनका भरपूर साथ दिया है।
कठोर परिश्रम में करते हैं विश्वास
दोनों भाई आदित्य व उदित ने बताया कि जीवन में सफलता का एक ही मूल मंत्र है अपना लक्ष्य निर्धारित कर अच्छी योजना के साथ कठोर परिश्रम करते हुए सतत प्रयास करना। ये कहते हैं कि असफलता के बाद भी सतत प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications