गाजीपुर की होनहार डॉ. अपराजिता सिंह ने रचा इतिहास, NASA ने Artemis-II मिशन में किया शामिल
Aparajita Singh Artemis-II : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की एक बेटी ने वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। डॉ. अपराजिता सिंह को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उनके रिसर्च और इनोवेशन के लिए विशेष पहचान दी है। इस उपलब्धि ने जिले ही नहीं, पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
नासा के आर्टेमिस-II मिशन से उनका नाम अब हमेशा के लिए जुड़ जाएगा। इस मिशन के दौरान एक माइक्रोचिप चांद की परिक्रमा करेगी, जिस पर डॉ. अपराजिता का नाम अंकित होगा। यह सम्मान भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा की शक्ति को भी दर्शाता है।

परिवार और शिक्षकों का सहयोग उनकी इस यात्रा का अहम हिस्सा रहा। अपराजिता बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहीं। उनकी लगन और लगातार रिसर्च ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया है, जहां आज पूरा वैज्ञानिक समुदाय उन्हें सम्मान दे रहा है।
आर्टेमिस-II से जुड़ा भारत का गौरव
आर्टेमिस-II मिशन को 21वीं सदी का सबसे महत्वाकांक्षी अभियान माना जा रहा है। इसमें स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट और ओरियन यान का उपयोग होगा। यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों की स्थायी मौजूदगी की नींव रखेगा।
इस अभियान से भारत का नाम जुड़ना किसी ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं है। गाजीपुर की बेटी के जरिए भारत की वैज्ञानिक क्षमता को अंतरिक्ष जगत में नए सिरे से पहचाना जा रहा है। यह उपलब्धि देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बन चुकी है।
नासा का आधिकारिक पत्र
अपने ईमेल और पत्र में नासा ने लिखा कि डॉ. अपराजिता के विचार और कार्य विज्ञान के भविष्य को आकार दे रहे हैं। संगठन ने उनके योगदान को "शोध नवाचार और दृढ़ संकल्प" की शक्ति का एक उदाहरण बताया। यह सम्मान भावी शोधकर्ताओं के लिए भी प्रोत्साहन का स्रोत है।
नासा ने स्पष्ट किया कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत ही नहीं, बल्कि सामूहिक प्रेरणा का प्रतीक है। भारत से जुड़ी यह उपलब्धि यह संदेश भी देती है कि दुनिया के किसी भी कोने से वैज्ञानिक प्रतिभा अंतरिक्ष की दुनिया को प्रभावित कर सकती है।
डॉ. अपराजिता गाजीपुर के समाजसेवी सुजीत सिंह प्रिंस की बेटी हैं। वे बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उच्च शिक्षा के दौरान उन्होंने लगातार रिसर्च और इनोवेशन पर काम किया जिसका नतीजा अब दुनिया के सामने है।
गाजीपुर की बेटी की सफलता पर परिवार और जिले के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। पिता ने कहा कि बेटी ने जिस मुकाम को हासिल किया है, वह पूरे गाजीपुर के लिए ऐतिहासिक पल है।












Click it and Unblock the Notifications