UP Nikay Chunav 2023: 55 लाख लोगों को पीएम Narendra Modi के Man Ki Baat की बूस्टर डोज़ देगी BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपीसोड 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस बार बीजेपी इस कार्यक्रम को यूपी में 55 लाख लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

पीएम मोदी

Narendra Modi Mann Ki Baat: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। पहले चरण के तहत चार मई को लखनऊ समेत कई जगहों पर मतदान होना है। इससे ठीक पहले कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज देने के लिए अब बीजेपी ने नई रणनीति अपनाई है। हालांकि बीजेपी का यह दावा है कि मन की बात का कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है लेकिन इस कार्यक्रम के पीछे का मकसद यही है कि निकाय चुनाव में उसे राजनीतिक लाभ मिल सके। पार्टी के पदाधिकारियों की माने तो चुनाव से ठीक पहले बीजेपी एक साथ 55 लाख लोगों तक पहुंचेगी। इसके लिए Narendra Modi के Mann Ki Baat कार्यक्रम का सहारा लिया जाएगा।

30 अप्रैल के कार्यक्रम को 55 लाख लोगों तक पहुंचाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा के अभियान हिस्सा बनेगा। यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष और राज्य में मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा पार्टी कि,

योजना 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में राज्य भर के 55,000 स्थानों, मुख्य रूप से शहरी इलाकों में पार्टी समर्थकों की एक सभा आयोजित करके कम से कम 55 लाख लोगों तक कार्यक्रम को ले जाने की है। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। इसे हर वर्ग में पसंद किया जाता है इसलिए इसको ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

हर बूथ पर कम से कम 100 कार्यकर्ता एकत्र होंगे

पाठक के मुताबिक, पार्टी सभी 17 नगर निगमों के प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 लोगों की सभा आयोजित करेगी। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत स्तर पर पार्टी क्रमश: दो और तीन बूथों को एक साथ जोड़कर इस कार्यक्रम को कराने की योजना चल रही है। यह कार्यक्रम देश में सर्वाधिक सुना जाने वाला कार्यक्रम है इसलिए पीएम की बातों को जन जन तक पहुंचाने की एक कोशिश की जा रही है।

निकाय चुनाव के पहले चरण के चुनाव चार मई को होने हैं। यह निकाय चुनाव के लिए पार्टी के अभियान के लिए एक बूस्टर खुराक है। पार्टी लोगों तक पहुंचेगी और मन की बात कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से भी सुनने के लिए प्रेरित करेगी।

विरोधी पार्टियों को काउंटर करने की कोशिश

हालांकि बीजेपी अपनी रणनीति के माध्यम से अपने राजनीतिक विरोधियों मुख्य रूप से सपा को स्थानीय चुनावों में काउंटर करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी सिर्फ निकाय चुनाव पर ही अपना फोकस नहीं कर रही है बल्कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को सेमीफाइनल मांगकर चुनावी तैयारियों में जुटी का मेन टारगेट 2024 में होने वाला आम चुनाव है।

हिन्दी बेल्ट में बीजेपी का मुस्लिम कनेक्ट

बीजेपी अब हिन्दी पट्‌टी में मुस्लिम कनेक्ट की कवायद में जुटी हुई है। एक तरफ बीजेपी का सबका साथ सबका विकास का नारा है तो दूसरी ओर अब बीजेपी यूपी में 'पीएम मोदी के मन बी बात' की एक लाख उर्दू प्रतियां इस समुदाय में बांटने का काम करेगी। बीजेपी की इस रणनीति के केंद्र में खासतौर से वो 14 लोकसभा सीटें हैं जो बीजेपी पिछली बार हार गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+