यूपी: नाती की उम्र के बच्चों के साथ आखिर स्कूल क्यों जा रहा है ये बुजुर्ग? देखें वीडियो

अमेठी। पढ़ते-लिखते तो सभी हैं, लेकिन जिस उम्र में एक शख्स ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अपनी पढ़ाई शुरू की है, वह हर किसी के लिए एक मिसाल है। यूपी में 68 साल के नन्हेलाल इस बार नाती के उम्र के बच्चों के साथ 8वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं।उन्होंने अपनी पढ़ाई की जिद से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर कीं।

68 साल की उम्र में कक्षा 8वीं के स्टूडेंट

प्राइमरी स्कूल जाते हैं अमेठी के नन्हेलाल
नन्हेलाल यूपी में अमेठी के रहने वाले हैं। फिलवक्त अमेठी के मुसफिरखाना तहसील अंतर्गत दादरा गांव के प्राइमरी स्कूल जाते हैं।

नामांकन में आई बाधा, फिर भी स्कूल जाने लगे
वे बताते हैं कि करीब 3 साल पहले वे जूनियर हाईस्कूल के पास ही बाग में जानवर चरा रहे थे, तो वहां बच्चों को पढ़ता-देख उनके मन में भी पढ़ने की लालसा जागी। ऐसे में वे स्कूल के शिक्षक असगर के पास पहुंचे। उन्होंने स्कूल में नाम लिखाने की जिद की, लेकिन नामांकन के लिए उनकी उम्र की बाधा आड़े आ रही थी। बहुत कहने पर, शिक्षक ने बगैर नाम लिखे ही स्कूल आने की अनुमति दे दी। नन्हेलाल के बारे में उच्चाधिकारियों की मौखिक सहमति भी ली गई।

बकौल नन्हेलाल, ''उन्हें पढ़ना बहुत अच्छा लग रहा है, काफी अभ्यास भी हो गया है। उन्होंने गणित विषय में काफी महारत हासिल की है। साथ ही विद्यालय की ओर से निकलने वाली रैलियों में वो गीत भी गाते हैं। जो चर्चा का विषय रहा है।''

दे रहे हैं छमाही परीक्षा
परिषदीय स्कूलों में चल रही छमाही परीक्षा में बैठकर नन्हेलाल अब कक्षा 8 की परीक्षा दे रहे हैं। उनके इस कदम को देखकर हर कोई उनके जज्बे की तारीफ कर रहा है।

लकड़बग्घे के डर और पुल में बलिदान से छोड़ा था पढ़ाई
स्कूल के टीचर मोहम्मद असगर नें बताया कि करीब दो साल से नन्हेलाल स्कूल आ रहे हैं। जबकि उनके साथ के लोग रिटायर्ड होकर घर आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि दरअस्ल नन्हेलाल की शुरुआती दौर में शिक्षा इस कारण रुक गई कि लड़कों नें उन्हें लकड़बग्घे का डर और बन रहे पुल में बलि दान का खौफ डाल दिया था। इस कारण उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई थी। उन्होंने बताया कि प्रौढ़ शिक्षा के तहत उन्हें शिक्षा दी जा रही है।

किताब-ड्रेस ये सभी कुछ स्कूल से मिला
असगर के मुताबिक, किताब-ड्रेस ये सभी उन्हें दिया गया है। कापी आदि का खर्च भी असगर स्वयं उठा रहे। पढ़ने की ललक को देखकर बीते साल बीएसए और डीएम नन्हेलाले को सम्मानित भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+