Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नगमा ने कहा-भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रहा है दलितों का उत्पीड़न

मेरठ। लोकसभा चुनाव के पास आते ही कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गई है। फिल्म अभिनेत्री व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा मेरठ में ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंची। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर दलितों का उत्पीड़न हो रहा है, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Nagma slammed bjp over dalit oppression

फिल्म अभिनेत्री व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा ने शनिवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में जेल गए दलित निर्दोष युवकों की गिरफ्तारी पर विरोध जताया। साथ ही उन्होंने निर्दोष दलित युवकों को रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दलितों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेंगा। कांग्रेस नेत्री ने डीएम से सभी निर्दोषों को छोड़ने की मांग की है।

नगमा ने कहा कि 2 अप्रैल की हिंसा में भाजपा नेताओं के इशारे पर प्रशासन द्वारा दलितों युवाओं को जबरन जेल भेजा गया। उन्होंने जेल में बंद निर्दोषों को तुरन्त रिहा करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी भी दी कि निर्दोष को जेल से रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाश आंदोलन करेंगी। उन्होंने बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है और जनता इससे त्रस्त हो चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+