अटल जी की वो सभा जिसमें हिंदूओं से ज्यादा मुस्लिम हुए थे एकत्रित

सहारनपुर। भाजपा के मजबूत स्तंभ रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सहारनपुर से भी विशेष लगाव रहा है। कई चुनावों में उन्होंने सहारनपुर शहर के अलावा कस्बों तक में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। वे छोटे कार्यकर्ता से भी इस तरह मिलते थे कि वो उन लम्हों को कभी नहीं भुला पाता था। अटल जी की उस सभा का किस्सा जानिए जिसमें उन्हें सुनने के लिए मुस्लिमों बहुत संख्या में आए हुए थे।

muslims also like atal bihari speech in up

भाजपा नेताओं के मुताबिक अटल जी सबसे पहले 1952 में हरिद्वार के भल्ला कालेज में आए थे। तब हरिद्वार सहारनपुर जिले की तहसील हुआ करता था। सहारनपुर से भी बड़ी संख्या में लोग उन्हे सुनने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। इसके बाद समय-समय पर उनका सहारनपुर आना होता रहा।

अटल जी ने वर्ष 1971, 1974 तथा 1977 में सहारनपुर में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शहर के बीच स्थित जुबली पार्क में भी सभा को संबोधित किया था। बताते है कि तब मुस्लिम भी उन्हे सुनने के लिए काफी संख्या में पहुंचे थे। मुसलमान भी अटल जी के फैन हुआ करते थे। इसी क्रम में अटल जी ने 1985 के विधान सभा चुनाव में शहर के जुबली पार्क, देवबंद, नकुड़, गंगोह में सभाओं को संबोधित किया था।

muslims also like atal bihari speech in up

अटल जी के साथ हर कोई फोटो खिंचवाना चाहता था। आज भी कुछ भाजपा नेता अटल जी के साथ बिताए गए लम्हों की सुनहरी यादों को फोटो में संजोये हुए हैं। भाजपा नेता पं.दीनानाथ शर्मा, युवा नेता महेंद्र सचदेवा समेत कई नेता आज भी अटल जी की सभाओं और उन्हे मुलाकात के क्षणों को याद कर भावुक हो जाते हैं।

उन्हें नजदीक से समझने वाले पार्टी नेताओं की माने तो अटल जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि हर कोई उनका मुरीद हो जाता था। अपने भाषण के दौरान वो कविता कहना भी नहीं भूलते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+