VIDEO: राहुल की अमेठी में मोदी का क्रेज, मुस्लिम महिलाओं ने कहा- गुजरात में बने भाजपा की सरकार

अमेठी। सांसद राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में महिलाओं ने तीन तलाक पर केंद्र सरकार के रुख का जबरदस्त समर्थन किया। यहां की मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी सरकार के तीन तलाक के फैसले का स्वागत किया है और अमेठी की मुस्लिम महिलाओं ने एक कार्यक्रम के जरिए से गुजरात की मुस्लिम महिलाओं से गुजरात चुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील की है।

जगदीशपुर के डाक बंगले में एकत्रित हुई मुस्लिम महिलाएं

जगदीशपुर के डाक बंगले में एकत्रित हुई मुस्लिम महिलाएं

दरअसल अमेठी के जगदीशपुर के डाक बंगले में एकत्रित हुई मुस्लिम महिलओं ने नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को गुजरात मे सरकार बनाने के लिए एक कार्यक्रम को आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने शिरकत की और तीन तलाक के पक्ष में सरकार के इस कदम की सराहना की।

महिलाओं को शोषण से मिलेगी मुक्ति

महिलाओं को शोषण से मिलेगी मुक्ति

उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधेयक लाने की योजना बना रही है और तीन तलाक पर कानून की रूपरेखा तैयार करने और इसके कई असहमति वाले बिंदुओं पर कार्य करने के लिए मंत्रियों का एक समूह बना इसे लागू करेगी। जिसके बाद तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं का शोषण नही होगा।

पूरी तरह से लागू हो कानून

पूरी तरह से लागू हो कानून

वहीं जब इस मामले पर कार्यक्रम में शिरकत करने आई महिलाओं से बात की गई तो महिलाओं का कहना था की सरकार जिस तरह का कानून का मसौदा तैयार कर रही है, उससे हम महिलाओं की जिंदगी बर्बाद नही होगी। हम महिलाएं चाहती हैं कि जो गुजरात की हमारी बहनें हैं वो मोदी सरकार को ही जिताएं जिससे पूरे देश मे यह कानून लागू हो सके। जिसके फलस्वरूप हमारी बहनों की जिंदगी सवंर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+