उत्तर प्रदेश में मुस्लिम महिला ने तंग आकर अपना लिया हिंदू धर्म, जानिए क्यों?

शबनम से सीमा बनीं महिला तीन तलाक और इस्लाम की कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष और अन्य मुस्लिम महिलाओं की मदद करना चाहती हैं।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की एक मुस्लिम महिला ने अपने धर्म से तंग आकर हिंदू धर्म को अपना लिया है। कैला भट्टा निवासी इस महिला ने अक्टूबर में तीन तलाक सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस महिला ने आर्य समाज मंदिर राजनगर में जय शिवसेना से संपर्क किया था। अब इस संगठन की मदद से शबनम, मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू बन गईं हैं। उन्होंने कहा है कि वह तीन तलाक व इस्लाम की कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष और अन्य पीड़ित महिलाओं की मदद करना चाहती हैं। Read Also: सलमान ने पेश की मिसाल, सर्द रातो में गायों को ठंड से बचाने के लिए जागते हैं

उत्तर प्रदेश में मुस्लिम महिला ने तंग आकर अपना लिया हिंदू धर्म, जानिए क्यों?

जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन ने इस बारे में बताया है कि आर्य समाज के पंडित ने वैदिक तरीके से शबनम का धर्म परिवर्तन कराया है। उनका नया नाम सीमा रखा गया है। अमित आर्यन ने कहा, 'धर्म परिवर्तन के लिए संगठन किसी पर कोई दबाव नहीं डालता। जो भी मुस्लिम महिला समस्या लेकर हमारे पास आएगी, हम उनकी मदद करेंगे। शबनम का धर्म परिवर्तन कराने में प्रशासन ने मुश्किलें खड़ी की थीं लेकिन आखिरकार वह अपनी मर्जी से हिंदू बनीं।'

शबनम से सीमा बनीं महिला सितंबर में पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर गई थी। उसके बाद जय शिवसेना पार्टी के संपर्क में आई महिला ने अपना दर्द सुनाया था। उनका निकाह 15 साल की उम्र में दुगुने उम्र के आदमी से कर दिया गया। महिला ने बताया कि पति उनके साथ मार-पीट करता था। महिला के दो बच्चे हैं। 2014 में पति ने उनको तीन बार बोलकर तलाक दे दिया। बाद में बोला कि गुस्से में तलाक दिया था। फिर से निकाह करने के लिए पति ने महिला का हलाला करने के लिए एक दोस्त से उसका निकाह कर दिया। लेकिन हलाला के बाद जब वह फिर से पति के पास लौटी तो उसने निकाह करने से इनकार कर दिया और उनको वेश्यावृति में धकेल दिया। महिला ने मां-बाप, रिश्तेदारों और अन्य लोगों से मदद की गुहार की लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया और जय शिवसेना के कार्यकर्ताओं से मिलीं। वह चाहती हैं कि तीन तलाक की प्रथा खत्म हो। Read Also: 90 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम महिलाएं नहीं चाहती तलाक-तलाक-तलाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+