मुस्लिम महिला ने अपनाया हिन्दू धर्म, बोली- 'मन में बसे थे बांके बिहारी, नहीं पसंद थी कुर्बानी'
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक मुस्लिम युवती द्वारा धर्म परिवर्तन कर हिन्दू धर्म अपनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। धर्म परिवर्तन के साथ ही युवती ने अपने ही परिवारीजनों से जान से खतरा होने पर सुरक्षा की गुहार एसएसपी मथुरा से लगाई है। गुरुवार को वकीलों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने बताया उसका लगाव शुरू से ही हिंदू धर्म और बांके बिहारी ज़ी में रहा। भले ही उसका नाम अरसी खान हो लेकिन वह शुरू से ही अपने आप को आरुषि मानती चली आ रही थी।

महिला ने बताया कि जनपद में उसके परिवारी जन धर्म परिवर्तन को नहीं अपनाएंगे लेकिन इससे उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उसने बताया कि उसका मन हमेशा बांके बिहारी जी के लिए समर्पित रहा है। लिहाजा उसने मुस्लिम धर्म से हिंदू धर्म अपनाया है। युवती का यह भी कहना है कि मुस्लिम समाज में ईद के नाम पर करोड़ों पशु कुर्बान कर दिए जाते हैं लेकिन ऐसा ना करके कुर्बानी के लिए खरीदे गए पशु के बजाय बचे हुए पैसे समाज के कल्याण में लगाए जाएं तो तस्वीर बदल सकती है और जहां मुस्लिम लोग गाय को काटते हैं मगर मैं किसी भी कीमत और गाय को कटने नही दूंगी। उसने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी के दबाव में आकर अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है। उसने कहा कि जब कोई बालिग अठारह वर्ष से ऊपर होने पर वोट डाल सकता है तो अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन भी कर सकता है। इसलिए आज एसएससी कार्यालय पहुंच कर इस युवती ने अपनी जान को खतरा बताया है और सुरक्षा कि गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications