फेसबुक फ्रेंड बन 18 लड़कियों के साथ किया प्यार सेक्स धोखा, लव जिहाद और मानव तस्करी से जुड़े हैं तार
इलाहाबाद। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर फर्जी आईडी और लडकियों के साथ धोखाधड़ी कोई नयी बात नहीं है। लेकिन यूपी के इलाहाबाद में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फेसबुक पर हिंदू लड़कियां शातिरों के निशाने पर हैं। इसके लिये विदेश से बकायदा फंडिंग हो रही है। दोस्ती, प्रेमजाल, रोजगार जैसे मुद्दों पर शातिर लड़कियों से नजदीकी बना रहे हैं। लव- सेक्स -धोखा में अश्लील वीडियो क्लिप बनाई जा रही है। लव जेहाद और मानव तस्करी तक से इसके लिंक जुड़ रहे हैं।

सनसनीखेज खुलासा
ताजातरीन मामला इलाहाबाद शहर में हुआ है। यहां के शहनवाज नाम के युवक ने विदेशी फंडिंग से 18 हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया है। इसके लिये बकायदा उसने खुद को एक विदेशी बिजनेसमैन के रूप में पेश किया। उसकी शानो-शौकत में कोई कमी न हो, इसके लिये फंडिंग हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध आईपीसी व साइबर सेल की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शहनवाज फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर हिंदू लडकियों से दोस्ती करता। फिर नजदीकी बढाता और लव सेक्स के बाद धोखे से अश्लील वीडियो-फोटो भी तैयार करता। इसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू होती। पुलिस इसे लव जेहाद से तो जोड़कर देख ही रही है। मामले में मानव तस्करी के भी तार जुड़े हैं क्योंकि पुलिस के हाथ कुछ लड़कियों के पासपोर्ट कागज हाथ लगे हैं। पुलिस पुलिस शहनवाज के अलावा उन लोगों की भी तलाश में अब जुटी है जिन्होंने क्राइम का यह पेशेवर रूप अख्तियार कर लिया है। संभावना है कि जांच में अभी और सनसनीखेज खुलासा होगा ।

शातिर शहनवाज का खेल
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शहनवाज इलाहाबाद के करेली इलाके में रहता है और बहुत ही शातिर है। पिता रेलवे से रिटायर्ड हैं । शहनवाज 8 महीने पहले गुजरात गया था। उसी दरम्यान उसकी मुलाकात साइबर शातिरों से हुई थी जो फेसबुक से लड़कियों को निशाना बनाते थे। इस काम में हर तरफ से पैसे मिल रहे थे। जितनी भी आर्थिक मदद की जरूरत थी। साइबर शातिर उसे पूरी करते। बस शर्त इतनी थी कि शिकार सिर्फ हिंदू लडकियां होनी चाहिए । शहनवाज भी इस गैंग का ऐजेंट बन गया क्योंकि बेरोजगार शहनवाज को इस धंधे में खूब पैसा और भविष्य दिखा। उसने फेसबुक पर फेक आईडी बनाई। अर्पित शर्मा, ईशांत शर्मा और शहनवाज के नाम से वह फेसबुक आईडी चलाने लगा। लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता। फिर बातचीत शुरू करता। दोस्ती बढ़ता। उनकी आर्थिक मदद के लिये आगे आता। नजदीकी बढ़ती तो शारीरिक संबंध भी बनाता और फिर अश्लील एमएमएस बनाकर ब्लैकमेलिंग करता।

विदेश में रोजगार का वादा
पुलिस के अनुसार शहनवाज खुद को विदेशी बिजनेसमेन के रूप में पेश करता और लड़कियों को विदेश में नौकरी दिलाने व लाखों कमाने के सपना दिखाता। शहनवाज सेक्स करने से पहले तक सच्चे आशिक और दोस्त की तरह लड़की की हर तरह से मदद करता। यहां तक की पैसे भी देता। शहनवाज ने कितनी लड़कियों को विदेश भेजा। यह अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन पूछताछ में उसने डेढ़ दर्जन से ज्यादा लड़कियों को अपने चंगुल में फंसने का राज फाश किया है।
देश के हर कोने में फैला जाल
एसपी क्राइम बृजेश मिश्रा ने बताया कि शहनवाज ने इलाहाबाद ही नहीं देश के कयी हिस्से में अपना यह जाल फैला रखा था। 3 लड़कियां इलाहाबाद में उसका शिकार बनी जबकि दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश में भी उसने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के जरिए शहनवाज के लिये खाड़ी देशों से पैसा आता था। यह पैसा कौन भेज रहा था। इसे पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पैसे के इस्तेमाल से ही वह अपना प्रभाव डालता और कामयाब होता था।
सऊदी भेजी गई लड़कियां
पूछताछ और जांच में पुलिस को पता चला है कि शहनवाज ने कुछ लडकियों को सऊदी अरब भेजने का प्रयास किया था। संभावना है कि इसमे वह सफल भी रहा है। जबकि इस वक्त भी चार लड़कियों को सऊदी भेजने के लिये पासपोर्ट तैयार था व कुछ और तैयार करा रहा था लेकिन इलाहाबाद में एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी से ब्लैकमेलिंग में वह जल्दबाजी कर गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इस तरह पकड़ा गया
इलाहाबाद में तीन लड़कियों को शिकार बनाने के बाद शहनवाज ने अगस्त महीने में जॉर्ज टाउन इलाके में एक सरकारी कर्मचारी के घर अपना जाल फेंका। यहां सरकारी कर्मचारी की पत्नी से फेसबुक पर दोस्ती के बाद नजदीकी बढ़ाने लगा और विदेश मे लाखों करोडो कमाने का ऑफर दिया। महिला जाल में फंस गई और अपना सबकुछ शहनवाज को सौंप दिया। शहनवाज ने शारीरिक संबंध बनाया और एमएमएस भी बना लिया लेकिन जब युवती से ब्लैकमेलिंग शुरू हुई तो वह सबकुछ समझ गयी। उसने दूरी बनानी शुरू की तो शहनवाज वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया तो पति ने किसी तरह जान बचाई। महिला संगठन की मदद से युवती ने अधिकारियों को तहरीर दी। जार्जटाउन थाने में शहनवाज के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग, साइबर क्राइम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। साइबर टीम पीछे पड़ी तो आईपी एड्रेस से शहनवाज गिरफ्तार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications