यूपी: हिंदू को एक मुस्लिम ने दी मुखाग्नि, कौमी एकता की मिसाल

उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम परिवार ने कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए एक हिंदू को श्मशान घाट पर ले जाकर मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार किया।

मेरठ। मेरठ में मुस्लिमों ने मिलकर एक हिंदू का अंतिम संस्कार किया और कौमी एकता की मिसाल पेश की। मुस्लिम परिवार में एक सदस्य के रूप में रह रहे एक हिंंदू की जब मौत हुई तो उसको श्मशान घाट पर ले जाकर इस परिवार ने मुखाग्नि दी।

यूपी: हिंदू को एक मुस्लिम ने दी मुखाग्नि, कौमी एकता की मिसाल

मेरठ के लिसाड़ी गेट के खुशहाल कॉलोनी में रमेश भाटिया नाम का एक शख्स जो कि लगभग 20 साल पहले आकर यहाँ बस गया था। उसी दौरान एक मुस्लिम परिवार ने रमेश को अपने यहां पर आश्रय दिया और और अपने परिवार का सदस्य माना।

यह संबंध इतना गहरा होता गया कि मुस्लिम परिवार की एक बहन ने इनको अपना मुंह बोला भाई और रमेश ने भी उसको मुंह बोली बहन मान लिया।

एक साथ हर सुख-दुख में एक दूसरे के साथ खड़े दिखाई दिए लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब रमेश बीमार हो गया और रमेश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती रही और अंत में डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। रमेश की अंतिम सांसे थम गई और रमेश इस दुनिया से चला गया।

अब चर्चा शुरू हुई कि आखिर यह मुस्लिम परिवार है और रमेश हिंदू है तो रमेश को किस विधि-विधान से इस दुनिया से विदाई दी जाए फिर इस मुस्लिम परिवार ने अपने परिवार का सदस्य मानते हुए रमेश को मुखाग्नि देने के लिए मन बनाया और मेरठ के श्मशान घाट पर ले गए। सूरजकुंड पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+