आंतकवाद के खिलाफ मुसलमानों का भड़क उठा गुस्सा, कश्मीर में सेना को खुली छूट देने की उठाई मांग
सुल्तानपुर। देश में बढ़ रहे आंतकवाद के खिलाफ आज सुल्तानपुर में मुसलमानों का गुस्सा भड़क उठा। इस दौरान इन लोगों ने ना केवल जुलूस निकाला बल्कि आंतकवाद को शरण देने वाले देश के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। साथ ही कश्मीर में सेना को खुली छूट देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजनीतिक पार्टियां इलेक्शन में जीत के लिये बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन जीतने के बाद वे अपने वादे पर खड़े नहीं उतरते हैं। आंतक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग उठाई की कश्मीर में सेना को खुली छूट देने के साथ ही सरकार ये आदेश दे, कि जहां मोहब्बत से काम लेना हो मोहब्बत से काम लो और जहां गोली चलानी पड़े वहां गोली चलाकर दुश्मनों को जवाब दो।

आपको बता दें कि नगर के अमहट स्थित इमामबाड़े में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान पहले तो वहां तकरीर हुई और बाद में सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तख्ती और बैनर लेकर प्रदर्शन के लिये निकल पड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आंतक को शरण देने वाले देशों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजनीतिक पार्टियां केवल जीत के लिये ही कश्मीर का नाम लेती है और जीत के बाद वे सब भूल जाती है। प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाये जाने का समर्थन करते हुये कहा कि कश्मीर में सेना को खुली छूट दे देनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सेना को वो हर काम करना चाहिये ताकि कश्मीर भारत का अंग बना रहे। आतंक के खिलाफ हल्ला बोलने वालों ने कहा कि सेना को हर तरीके का पता होता है कि कहां मोहब्बत से काम लेना है और कहां गोली चलाने से काम बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications