एंटी रोमियो: दबंगों ने घर में घुसकर की यूपी की बेटी से छेड़खानी-मारपीट

मेरठ में दबंगों ने एक छात्रा के घर में घुसकर मारपीट की और उसे घर से उठाने की कोशिश की। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एंटी रोमियो दस्ते ने सड़क किनारे लड़कियों पर छींटाकशीं करने वाले मजनुओं पर तो नकेल कस दी है लेकिन गली-मुहल्लों और घरों में घुसकर दबंगई दिखाने वाले दबंगों के खिलाफ चुप है। ताजा मामला मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके का है। जहाँ छेड़छाड़ से परेशान आईएएस की तैयारी कर रही छात्रा ने खुद को घर में कैद कर लिया। लेकिन दबंगों का हौसला देखिये। दबंगो ने घर में घुसकर छात्रा के साथ केवल छेड़छाड़ ही नहीं की बल्कि उसको दिनदहाड़े घर से उठाने की कोशिश की।

एंटी रोमियो:दबंगों ने घर में घुसकर की UP की बेटी से छेड़खानी

दबंगो के विरोध में जब घरवाले सामने आये तो दबंगों ने उन्हीं के घर में उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के नकारापन और दबंगों की गुंडई के ये आरोप कोरे नहीं है। दबंगों की पहुंच का अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं कि इस मामले में फैसला करने के लिए कैन्ट विधानसभा से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े नेता जी भी छात्रा पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। वहीं जब छात्रा को पुलिस से इंसाफ नहीं मिला तो छात्रा के परिजनों ने अबकी बार दबंगई करने आये युवकों का वीडियो अपने मोबाइल में क़ैद कर लिया।

एंटी रोमियो:दबंगों ने घर में घुसकर की UP की बेटी से छेड़खानी

इस वीडियो को देखिये जहाँ दबंग घर में घुसकर छात्रा के परिजनों को पीट रहे हैं। छात्रा ने इस दौरान जब विरोध किया तो दबंग लड़की के भाई को घर से बाहर खींच ले गये और उसे गिरा-गिराकर मारा। हैरत की बात तो ये है कि योगीराज में कानून का राज होने का दावा करने वाली मेरठ की पुलिस ने इस मामले में पीड़ित छात्रा की तहरीर लेकर ठंडे बस्ते में डाल दी और कोई कार्रवाई नही की। पुलिस ने इस मामले में दबंगो के खिलाफ केस तक दर्ज नहीं किया है।

पीड़ित छात्रा के साथ यह कोई नई वारदात नहीं है। करीब डेढ़ साल पहले इन्हीं दबंगो ने छात्रा के साथ सरेआम छेड़छाड़ की थी, लेकिन पुलिस ने उस वक्त भी कोई कार्रवाई नहीं की। दबंगो की मनमानी के चलते छात्रा अपनी पढ़ाई भी छोड़ चुकी है और घर में रहकर IAS की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+