योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के समधी की नेशनल हाईवे पर गोली मारकर हत्या

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समधी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को देर शाम हुई वारदात से जनपद में सनसनी फैल गयी। थाना कोसी कलां क्षेत्र में हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही मंत्री लक्ष्मी नारायण और श्रीकांत शर्मा अस्पताल पहुंच गए। वहीं इस हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।

Murder of relative of Yogi cabinet minister in Mathura

बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गुहारी गांव के पूर्व प्रधान और केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समधी सरवन प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को अंजाम बदमाशों ने शनिवार की देर शाम दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिया।

Murder of relative of Yogi cabinet minister in Mathura

सरवन दौताना से अपने गोदाम से बाइक से आ रहे थे कि तभी 3 बाइक सवार बदमाशों ने उनको गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर मौजूद लोग उनको लेकर तुरन्त अस्पताल ले कर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सरवन की मौत हो गयी।

Murder of relative of Yogi cabinet minister in Mathura

वारदात की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण और श्रीकांत शर्मा अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+